घर में 2 बच्चों समेत मां ने खत्म कर ली जिंदगी, पिता चढ़ा पुलिस के हत्थे

बिजनौर। उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नजीबाबाद में आज एक मकान से एक महिला और उसके बच्चों की लाशें मिलीं। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, महिला और बच्चों की लाशें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई हैं।

wife found dead with two children at bijnor, police caught husband

संवाददाता ने बताया​ कि, मौत का कारण घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करना बताया जा रहा है। घटना नजीबाबाद थाना क्षेत्र के सौपुरी गांव की है। जहां पप्पू नाम के शख्स की पत्नी और बच्चों की लाशें उन्हीं के घर में आज मिलीं। बच्चों की उम्र ज्यादा नहीं थी। उनके नाम मानव व आनंद थे। वहीं, महिला का नाम लक्ष्मी था।

wife found dead with two children at bijnor, police caught husband

पता चला है कि, पप्पू और लक्ष्मी के ​बीच झगड़ा हुआ था। बाद में लक्ष्मी ने क्या किया, वो पता नहीं चल सका है। ऐसा माना जा रहा है कि गुस्से में 2 बच्चे मारे उसके बाद खुद रस्सी का फंदा डालकर पंखे से लटक गई। संजीव त्यागी एसपी बिजनौर ने कहा कि, लक्ष्मी के पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तीन मौतों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

wife found dead with two children at bijnor, police caught husband
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+