Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बूथ बदलने के विरोध में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, पुलिस ने ग्राम प्रधान को पीटा

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मतदान केंद्र बदलवाने के विरोध में ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने दो बजे तक वोट नहीं डाले। इसका पता चलते ही डीएम सुजीत कुमार, एसपी संजीव त्यागी गांव में पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण मतदान केंद्र को बदलवाने की मांग पर अड़े रहे।

बूथ बदलने का कर रहे थे विरोध

बूथ बदलने का कर रहे थे विरोध

जानकारी के अनुसार, बिजनौर के गजुपुरा गांव का मतदान केंद्र इस बार रसूलपुर इम्मा गांव में बनाया गया था। ग्रामीण इसका विरोध में उतर गए और मतदान नहीं किया। दोपहर को डीएम एसपी गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मतदान केंद्र बदलवाने के संबंध में कई बार अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस ने ग्राम प्रधान को पीटा

पुलिस ने ग्राम प्रधान को पीटा

लोगों का आरोप था कि ग्राम प्रधान के कहने पर बूथ को रसूलपुर इम्मा में पहुंचा दिया गया। जो करीब डेढ किमी दूर है। रास्ता भी कीचड़ से भरा हुआ है। डीएम और एसपी के समझाने के बाद ग्रामीण मतदान करने के लिए तैयार हो गए। बता दें कि पुलिस ने ग्राम प्रधान जेदी को घर से बुलकर उसकी बुरी तरह से पीटा। पुलिस प्रझान को पीटते हुए कोतवाली ले आई।

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने की कार्रवाई

बता दें कि ग्राम प्रधान की पुलिस द्वार पिटाई का वीडियो बना रहे युवक से पुलिस ने फोन छीन लिया। वहीं, प्रधान की पिटाई के विरोध में रसूलपुर इम्मा गांव के लोगों ने चुनाव बहिष्कार कर दिया। वहीं, एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि प्रधान ने बूथ का रास्ता बंद करके गजुपूरा के वोटरों को वोट डालने से रोक रहा था। उन्होंने रास्ता खुलवाया और प्रधान व उसके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर की सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+