UP News: नशीला पदार्थ खिलाकर डकैतों ने महिला के साथ की यह हैवानियत, पूरी घटना सुन उड़ जाएंगे आपके होश
Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में घुसे डकैतो ने महिला के साथ गैंगरेप किया और उसके शरीर को सिगरेट से जगह-जगह जला दिया। इस हैवानियत के बाद से पूरे क्षेत्र में लोगों में दहशत है। लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नगीना देहात में रहने वाला एक पेंट व्यापारी अपनी मां और दो बच्चों के साथ दवा लेने घर से बाहर गया था। जिस दौरान बदमाश उसके घर में घुस आए और उसकी पत्नी को बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी के साथ पहले गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और फिर उसके सामने बैठकर शराब और सिगरेट पी। इसके बाद महिला को सिगरेट से जलाया। महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।

इसके बाद घर से 25 तोले सोने के जेवर और 2 किलो चांदी समेत घर में रखे एक लाख पचास हजार रुपये और स्कूटी समेत एक एलईडी टीवी को भी लेकर फरार हो गए। महिला को जब सुबह होश आया तो उसने आपबीती परिवार को बताई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश में लगी रही। एसपी की दखल के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
एसपी ने नगीना देहात के थाना प्रभारी विकास कुमार को लाइन हाजिर भी किया है। एसपी ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही तत्काल मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गयी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गयी हैं। जल्द ही इन आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications