बिजनौर: दरोगा के बाद कलेक्ट्रेट में तैनात सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या

बिजनौर। एक तरफ गाजियाबाद में दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर दी तो दूसरी ओर बिजनौर के कलेक्ट्रेट में उस समय सनसनी फैल गई जब एक एक सिपाही ने ड्यूटी के दौरान अपनी सरकारी राइयफल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

up police constable shot himself in bijnor

कलक्ट्रेट में तैनात था सिपाही

दरअसल, बिजनौर में कलेक्ट्रेट में ईवीएम की सुरक्षा में सिपाही अंकुर राणा तैनात था। शु​क्रवार सुबह करीब 9 बजे उसने सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और अन्य सुरक्षाकर्मी वहां पर पहुंचे। उन्होंने सिपाही अंकुर राणा को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। थोड़ी हो देर में उसने दम तोड़ दिया।

कुछ दिनों से तनाव में था सिपाही

मृतक सिपाही अंकुर राणा बागपत का रहने वाला था। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में था। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाकर जायज़ा लिया। पुलिस ये पता लगाने में जुट गई है कि किन परिस्थितियों के चलते सिपाही अंकुर राणा ने आत्महत्या की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+