Bijnaur News: बिजनौर में हुए सड़क हादसे में 4 की मौत, 3 घायल, ऐसे हुआ हादसा
Road Accident In Bijnaur Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल भी हो गए।
ऐसे हुआ हादसा
Recommended Video
शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी सुल्तान (35) पुत्र असरफ अली अपनी पत्नी गुलअफ्सा (28), पुत्री अनादिया (8 दिन), अलिशा (6), पुत्र शाद (5), बहन चांद बानो (35) और भांजी अदिबा (14 ) के साथ नजीबाबाद थाना क्षेत्र में मेला देखने गया था। रात करीब 11 बजे वे घर लौट रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। नहटौर कोतवाली रोड पर ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास यह हादसा हुआ।

UP By Election Result 2024: 9 सीटों में से ये 4 Hot सीटों पर पैनी निगाहें, अखिलेश की साख दांव पर, जानें हाल?
हादसे में सुल्तान की पत्नी गुलअफ्सा, दोनों पुत्रियां अनादिया, अलिशा और बहन चांद बानो की मौके पर मौत हो गई जबकि सुल्तान, उसका पुत्र शाद और भांजी आदिबा घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। घायलों का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications