UP: प्रेमिका के घर रोमांस करते पकड़ा गया नाबालिग प्रेमी, परिजनों ने पंडित बुलाकर कराई शादी, फिर आया नया मोड़
UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में आधी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे नाबालिग प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद लोगों ने रात में ही उसके परिजनों को सूचना दिया।
उसके बाद सुबह में पंडित बुलाकर दोनों की शादी कर दी गई। शादी हो जाने के बाद प्रेम कहानी में नया मोड़ आया। उसके बाद यह पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गई है।

दरअसल, बिजनौर जनपद के नूरपुर इलाके के मुरादाबाद मार्ग की रहने वाली एक युवती और एक नाबालिग लड़का काफी समय से एक दूसरे से प्यार करते थे। बीते शुक्रवार की रात्रि में नाबालिग प्रेमी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया।
दोनों रोमांस कर रहे थे इसी दौरान प्रेमिका के परिजनों को इसकी भनक लग गई। उसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। दरवाजा बंद करने के बाद लोगों ने प्रेमी के घर वालों को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद प्रेमी के परिजन पहुंचे तो दोनों पक्षों में कहा सुनी होने लगी। हालांकि बाद में दोनों की शादी करने की बात पर दोनों पक्षों ने हामी भरी। उसके बाद देर किए बगैर तुरंत पंडित को बुलाया गया और दोनों भी शादी कर दी गई।
शादी हो जाने के बाद नाबालिग प्रेमी के परिजनों द्वारा कहा गया कि उनका बेटा अभी नाबालिग है ऐसे में वे बहू को अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं। शादी होने के बाद पुनः एक बार बात बिगड़ गई। उसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया।
हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रेमी वहां से फरार हो गया। इस बारे में पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की गई है। यदि शिकायत की जाती है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications