बिजनौर: बिन ब्याही मां बनी नाबालिग बेटी और नवजात की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, गुपचुप किया अंतिम संस्कर

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहा एक शख्‍स ने बिना शादी के मां बनी अपनी नाबालिग बेटी और उसकी नवजात बच्‍चे की हत्‍या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पिता ने दोनों को चोरी छुपे अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस महकमें हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लिया।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला बिजनौर के स्‍योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में घुमक्क्ड़ जाति के कई परिवार रहते हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह पुलिस को जानकारी दी कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी अविवाहित बेटी व उसके गर्भस्थ शिशु की हत्या कर दी है। सोमवार देर रात ही ग्राम के समीप नहर के किनारे दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर आनन-फानन में सीओ धामपुर महावीर रजावत और थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गए। पुलिस मृतका की दो बहनों और मां-बाप से पूछताछ के लिए थाने ले आई। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव की राख व घर से कुछ सामान भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्या कहते है सीओ स्योहारा

क्या कहते है सीओ स्योहारा

सीओ की मानें तो नवरात्र पर चैती के मेले में 14 अप्रैल को पूरा परिवार ट्रैक्टर-ट्राली से गया था। घर की रखवाली के लिए अपनी 17 साल की बेटी को छोड़ गए थे। पुलिस व परिजनों के मुताबिक सोमवार की सुबह अचानक किशोरी के पेट में तेज दर्द हुआ। किशोरी ने यह बात अपने चाचा को बताई। चाचा-चाची किशोरी को गांव के एक चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने किशोरी को इंजेक्शन लगाने के बाद दवा दी। चाचा ने किशोरी की तबीयत खराब होने के बारे में किशोरी के पिता और मां को मोबाइल पर बताया। किशोरी को घर पर अकेली छोड़कर चाचा-चाची खेत पर काम करने चले गए।

मृत अवस्था में मिली

मृत अवस्था में मिली

पुलिस की मानें तोशाम करीब चार बजे पिता, मां व भाई घर पहुंचे तो किशोरी मृत अवस्था में घर में पड़ी थी। किशोरी के पास में भ्रूण भी पड़ा था। पुलिस के मुताबिक किशोरी गर्भवती थी। परिजनों ने लोक लाज के डर से किशोरी का गांव के पास नदी पर अंतिम संस्कार कर दिया। किसी ने डायल 100 को ऑनर किलिंग होने की सूचना दे दी। किशोरी के पिता ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि इस मामले में वे किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+