बिजनौर: दो चचेरे भाइयों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
बिजनौर। यूपी के बिजनौर में गुरुवार को दो चचेरे भाइयों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। डबल मर्डर की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की बात कही जा रही है।

क्या है पूरी घटना
घटना बिजनौर के बढ़ापुर की है। दो चचेरे भाइयों की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। डबल मर्डर की घटना से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। मौके पर भारी में पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
इलाके में सनसनी
बताया जा रहा है कि गुरुवार को नोमी मोहल्ले में दो चचेरे भाइयों राहुल और कृष्णा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में सीओ नगीना अर्चना सिंह का कहना है कि चचेरे तायेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications