किसान महापंचायत: बिजनौर में मोदी सरकार पर बरसीं प्रि‍यंका गांधी, कही ये बातें

Priyanka Gandhi Vadra In Bijnor Kisan Mahapanchayat: ब‍िजनौर। कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उत्‍तर प्रदेश के ब‍िजनौर में किसानों को संबोधित करते हुए प्रि‍यंका गांधी ने कहा, 'प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि ये कानून किसानों को फायदा पहुंचाएंगे। जब किसान खुद कह रहा है कि उसे ये कानून नहीं चाहिए तो आप इसे वापस क्‍यों नहीं ले रहे हैं।' प्रि‍यंका ने कहा कि पीएम मोदी अमेरिका, चीन और पाकिस्तान जा सकते हैं, लेकिन दिल्ली में बैठे किसानों से नहीं मिल सकते हैं। पीएम मोदी ने किसानों का मजाक उड़ाया और उन्हें आंदोलनजीवी और परजीवी बताया। प्रि‍यंका ने कहा कि मोदी जी देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं पहचान पाए।

Recommended Video

    Kisan Panchayat में Priyanka Gandhi बोलीं- साथ नहीं छोड़ूगी, मेरा धर्म आप हैं | वनइंडिया हिंदी
    priyanka gandhi vadra in bijnor kisan mahapanchayat

    प्रियंका गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो बार जनता ने चुना, क्योंकि उनसे लोगों को कुछ उम्मीद रही होगी। उन्होंने बार-बार रोजगार, किसानों की बात की, लेकिन अब उनके राज में कुछ नहीं हो रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि 2017 से यहां गन्ना का रेट ही नहीं बढ़ा है। पीएम मोदी ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ हवाई जहाज खरीद लिए हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो नए कानून लाई है, उससे उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं।


    प्रि‍यंका ने किसानों से ये भी कहा कि वह यहां भाषण देने नहीं, बातचीत करने आईं हैं। प्रियंका ने कहा, 'आप हमे बनाते हैं, हमें खड़े करने वाले भी आप हैं। हमारे और आप के बीच भरोसे का रिश्ता है। उन्‍होंने कहा, 'मोदी जी को दो बार क्यों जिताया? इसलिए कि आपके लिए काम करेंगे। पहला चुनाव हुआ, रोजगार की बात हुई, व्यापारी को बढ़ाने की बात हुई। फिर अगला चुनाव आया, किसान और बेरोजगारी की बात की, आय दुगुना करेंगे। असलियत यह है कि उनके राज में कुछ नहीं हुआ। कमाई दुगुनी हुई?? गन्ने का दाम बढ़ाया?

    टूलकिट मामला: दिशा रवि के समर्थन में प्रियंका गांधी का ट्वीट, लिखा- डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+