बिजनौर: अवैध संबंधों के शक में पत्नी पर हथौड़े से वार कर हत्या
Bijnor news, बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में एक शख्स ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अवैध संबंध के शक में हत्या
दरअसल, बिजनौर के कोतवाली देहात के रहने वाले पति साजिद ने नहटौर के मोहल्ला बैरमनगर में मकान बनाया था। साजिद अपनी पत्नी ताहिरा खातून के साथ देर रात ही बैरमनगर में अपने मकान पर पहुंचा था। पति साजिद को अपनी पत्नी पर किसी के साथ अवैघ संबंध होने का शक था, जिसके चलते पति-पत्नी में लेकर तकरार हुई। इसी तकरार ने आक्रामक रूप ले लिया और साजिद ने ताहिरा खातून के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया।

आरोपी पति गिरफ्तार
हथौड़े से हमला होने से ताहिरा खातून गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे सीएचसी नहटौर ले जाया गया, जहं इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर थाना नहटौर प्रभारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरोपी पति साजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मृतका ताहिरा खातून के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिजनौर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उधर, घटना के बाद से मृतका के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है और इंसाफ की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications