बिजनौर में डबल मर्डर से हड़कंप, घर में पड़ी मिली खून से लथपथ पति-पत्नी की लाश
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पति-पत्नी की हत्या से सनसनी फैल गई। दोनों के खून से लथपथ शव घर में पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी देते हुए एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने गांव के ही मनु दत्त शर्मा पर शक जाहिर करते हुए नामजद तहरीर दी है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। एसपी के मुताबिक, मनु पहले से ही शिवकुमार और उसके परिवार से रंजिश रखता था।

क्या है पूरा मामला
मामला स्योहारा क्षेत्र के ग्राम बिशनपुरा का है। यहां शिवकुमार (45) अपनी पत्नी व बेटे के साथ एक कच्चे मकान में रहता था। बुधवार की सुबह जब दूधिया आया तो उसने घर के अंदर पति-पत्नी के खून से लथपथ शव पड़े देखे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसपी संजीव त्यागी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आईजी रमित शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, बीती रात ही आरोपी मनु ने शराब के नशे में दंपत्ति से झगड़ा किया था, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और मोके से वापस आ गई।
पुरानी रंजिश में दंपत्ति की हत्या
बताया जा रहा है कि मुन शर्मा दंपत्ति की बेटी से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन उसकी शादी हीं और हो गई थी। इसके बाद से ही मनु शिवकुमार के परिवार से रंजिश रखता था। करीब डेढ़ साल पहले भी वह शिवकुमार पर जानलेवा हमला कर चुका था। मंगलवार की रात को उसने शिवकुमार और उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, दंपत्ति का बेटा अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications