बहन के बैंक खाते से पैसा निकालकर साथ लौट रहा था भाई, रास्ते में लूटने के लिए तैयार थे उसी के दोस्त

बिजनौर। यूपी के बिजनौर में पुलिस ने अपनी बहन के साथ लूट करने वाले भाई को उसके लुटेरे साथी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए दोनों अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 35 हजार रुपय बरामद किए हैं।

brother looted sister three arrested

प्लान बनाकर बहन से करवाई लूट

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक सिकंदर ने अपनी बहन को लुटवाने के लिए खुद प्लान बनाया था। उसने अपनी बहन के खाते से पैसे ​निकलवाए और योजना के तहत रास्ते में उसके साथी पहुंच गए। उन्होंने लूटपाट करते हुए बहन से 35 हजार रुपए ​लूट लिए। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने मामले का खुलासा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने युवती के भाई और उसके एक और साथी गिरफ्तार कर लिया।

क्या बोला आरोपी भाई

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार हुए आरोपी भाई सिकंदर ने बताया कि उसने लालच में आकर अपने साथी वसीम और शहबाज के साथ मिलकर अपनी बहन के खाते से पैसे निकाल कर लाते समय खुद को लूटवाने की योजना बनाई थी। घटना के बाद एक अभियुक्त शहबाज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी भाई व उसके साथी वसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+