UP News: सात फेरे लेने से पहले दुल्हन की Love Story का हुआ खुलासा, दूल्हे ने जो किया सुन होगी हैरानी
Bijnaur News: दो परिवारों में खुशी का माहौल था। बारात की तैयारियों में सभी व्यस्त थे। लड़की के घर बारात पहुंची। शादी की रश्में शुरु हुईं। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था तभी अचानक सब हैरान रह गए। पूरा माहौल बदल गया। सात फेरे लेने से पहले दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
इतना ही नहीं उसने अपने आभूषण और वरमाला मंडप में ही उतार दिए और अपने प्रेमी के घर के लिए वहां से निकल गयी। प्रेमी के घर पहुंची और दोनों ने एक साथ जीने मरने की ठान ली। यह मामला में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले नहटौर क्षे के नूरपुर गांव का है।

दुल्हन अपने प्रेमी के साथ गांव से चली गयी। विकट समस्या में दुल्हन पक्ष पड़ गया। सभी चिंताग्रस्त थे। तभी कुछ रिश्तेदारों ने अगुआई की और दुल्हन की चचेरी बहन को शादी के लिए राजी कराया। लड़की भी शादी के लिए मान गयी। फिर क्या था शहनाई दोबारा बजनी शुरु हुई। सभी तैयारियों में जुट गए। फिर दूल्हे ने साली के साथ सात फेरे लिए। सुबह बारात विदा हुई।












Click it and Unblock the Notifications