बिजनौर: उरी सेक्टर में तैनात लापता फौजी का शव झेलम नदी में मिला, खबर पाकर रो पड़े परिजन

बिजनौर। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में तैनात फौजी बिजनौर निवासी ऑफिसर सिंह की लाश झेलम नदी में मिली है। 4 जून से वे लापता बताए जा रहे थे। उनकी तलाश की जा रही थी। लापता होने के बाद से ही ऑफिसर सिंह का परिवार उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा था। बेटे के शहीद होने की सूचना जैसे ही पिता सुरेंद्र सिंह और परिजनों को बिजनौर के बकैना गांव में मिली, घर में कोहराम मच गया।

Body of Armyman officer singh found in Jhelum river

23 साल के ऑफिसर सिंह वर्ष 2016 में जाट रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। शुरुआत में उनको बरेली और पंजाब में तैनाती मिली थी। करीब नौ महीने पहले ऑफिसर सिंह की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में हुई थी जहां सीमा की रक्षा करते हुए वे देश की सेवा कर रहे थे। परिजन के मुताबिक, सेना के सीओ का उनके पास फोन आया था कि चार जून की रात ड्यूटी करते समय करीब 11 बजे फौजी ऑफिसर सिंह लापता हो गए, उनकी तलाश की जा रही है। ऑफिसर सिंह के लापता होने की खबर सुनते ही घर में परिजनों के होश उड़ गए।

Body of armyman Officer Singh found in Jhelum river

लापता ऑफिसर सिंह की तलाश की जा रही थी लेकिन चार जून के बाद उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, सेना के अधिकारी यही कह रहे थे कि उनको खोज रहे हैं। इधर परिवार के लोग बहुत परेशान थे। बुधवार को सेना ने घरवालों को फोन कर खबर दी कि ऑफिसर सिंह शहीद हो गए हैं और उनका शव झेलम नदी में उतराता हुआ मिला है। सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रो पड़े। इस खबर से बकैना गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का कहना है कि उनको सेना की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि आखिर फौजी ऑफिसर सिंह झेलम नदी में कैसे गिर गए? गुरुवार को फौजी के शव को घर तक पहुंचाने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+