VIDEO: जब थाने में पुलिस बजाने लगी बीन, कुछ ऐसा रहा दुर्लभ नजारा
बिजनौर। वैसे तो पुलिसकर्मी अपराधियों को पकड़ने के तरीके को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का यह पुलिसकर्मी सांप पकड़ने के तरीके से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पुलिसकर्मियों के यह अद्भुत नजारा जिले के एक थाने में देखने को मिला। पुलिसकर्मी साँप को पकड़ने के लिए थाने के अंदर सपेरों की बीन बजाता हुआ नजर आया।

थाने में सपेरे बुलाए गए
दरअसल बिजनौर के हीमपुर दीपा थाने में थाने में सांपों का एक जोड़ा घुस आया तो पुलिसकर्मियों ने भी सपेरों के साथ बीन बजाई। बिजनौर के हीमपुर दीपा थाने के रिकॉर्ड रूम में दो सांप दिखाई दिए। सांपों को देखते ही सिपाही थाना छोड़कर बाहर आ खड़े हुए। आनन-फानन में गांव गंज से सपेरों की टोली बुलाई गई।

पुलिसकर्मी ने बजाई बीन
सांपों को पकड़ने के लिए सपेरों के साथ पुलिसकर्मियों ने भी बीन बजानी शुरू कर दी, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर सपेरों की टोली के सरदार भूरे को एक सांप ने भी डंस लिया तो उसने चीरा लगाकर अपना इलाज किया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद सपेरों ने एक सांप तो पकड़ लिया। लेकिन काफी तलाशने के बाद भी दूसरा सांप पकड़ में नहीं आया।

वीडियो बेहद दिलचस्प
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो काफी दिलचस्प है, जिसमें पुलिसकर्मी बीन बजा रहे हैं। हालांकि थानों में सांप और अन्य जानवरों के घुसने का यह कोई पहला मामला नहीं है। उत्तर प्रदेश में आए दिन किसी न किसी विभाग में जानवरों का आना-जाना लगा रहता है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications