प्रेमी युगल ने एक दूसरे का दुपट्टे से बांधा हाथ और नहर में लगा दी छलांग, चार दिन बाद मिले शव
प्रेमी युगल ने एक दूसरे का दुपट्टे से बांधा हाथ और नहर में लगा दी छलांग, चार दिन बाद मिले शव
बिजनौर, जून 18: खबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से है, यहां एक प्रेमी युगल ने नहर में कूदकर आपनी जान दे दी। वो 14 जून दिन सोमवार को अपने घर से लापता हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि युवती की शादी तय हो गई थी और शुक्रवार को उसका लग्न जाना था।

यह घटना बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव सरकडी के सामने नहर की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गुरुवार 17 जून की दोपहर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि नहर में एक युवक और युवती का शव उतराते मिले। सूचना पर स्योहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को नहर से निकाला। पुलिस ने उनकी पहचान कराई गई। दोनों के परिजन स्योहारा थाने पहुंचे और दोनों की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, दोनों का एक-एक हाथ दुपट्टे से बंधा था।
पुलिस ने बताया कि शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव महमदाबाद निवासी नरेश चौहान के 19 साल के बेटे दीक्षित और राजू वाल्मीकि की 18 साल की बेटी शालू 14 जून की शाम करीब सात बजे गांव से लापता हो गए थे। दोनों के परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उधर, युवक-युवती ने नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर गांव सरकड़ी के पास छोटी नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव गुरुवार को नहर बरामद हुए है।
एसपी पूर्वी अनित कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस मान रही है कि दोनों ने एक दिन पहले नहर में कूदकर खुदकुशी की है। पुलिस के मुताबिक शालू की नगीना से शादी तय हो गई थी। शुक्रवार को उसका लग्न जाना था। शादी से पहले ही दोनों गांव से चले गए थे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications