Video: 2 बदमाशों ने बिजनौर में पुलिसकर्मियों को लात-घूंसों से पीटा, छीन ले गए राइफल

बिजनौर, 29 दिसंबर: खबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से है। यहां बदमाशों के हौसले काफी बुलंद है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को लात-घूंसों जमकर पीटा और एक बदमशा ने पुलिसकर्मी से उसकी रायफल छीन ली। इतना ही नहीं, राइफल की बट से पुलिस कर्मियों को पीटा। खास बात यह है कि दूसरे पुलिसकर्मी के हाथों में राइफल तो थी, लेकिन वो बदमाशों पर गोली चलाने की हिम्मत न जुटा सका।

Recommended Video

    Video: 2 बदमाशों ने बिजनौर में पुलिसकर्मियों को लात-घूंसों से पीटा, छीन ले गए राइफल
    Bijnor: miscreants beat up the policemen, snatched the rifle

    इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अब बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। ये पूरा मामला बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के भूतपुरी तिराहे का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, अफजलगढ़ थाने में तैनात सिपाही ललित कुमार और होमगार्ड भीम सिंह रात में भूतपुरी तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात थे। रात में मैली का एक ट्रक तिराहे पर पलट गया। दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर ट्रैफिक पास करा रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवक वहां आए और सड़क पर मेली फैला होने से नाराज होकर ट्रक चालक को गाली-गलौज करने लगे। इस पर सिपाही ललित ने उन्हें मना किया। इस पर बाइक सवार युवक सिपाही और होमगार्ड से भिड़ गए।

    दोनों ने सिपाही से मारपीट कर उसके सिर में तमंचे से बट मार दी। उसे बुरी तरह पीटा गया। हमले में सिपाही लहूलुहान हो गया। इस दौरान बदमाश उसकी इंसास लेकर बाइक से फरार हो गए। होमगार्ड ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। जानकारी पर एसपी देहात रामअर्ज, सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की तलाश शुरू की गई। सिपाही ललित को काशीपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है।

    उत्तराखंड नंबर की थी बाइक
    सिपाही की ओर से बताए गए बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि बदमाशों पर उत्तराखंड नंबर की काले कलर की स्पलेंडर बाइक थी। पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हैं। एसपी देहात ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+