मेरी मौत का ज़िम्मेदार मेरा खराब चेहरा और बाल, सुसाइड नोट लिख कर युवक ने कर ली आत्महत्या
Nalanda Breaking News: बिहार के नालंदा ज़िले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां ने खुद को बदसुरत बताते हुए आत्महत्या कर लिया।

Nalanda News Update In Hindi: इंसान के सामने कई चुनौतियां आती हैं, उससे जंग जीत कर वह अपनी ज़िंदगी को खुशहाल बनाते हैं। वहीं कुछ लोग चुनौतियों का सामना किए बिना ही ज़िंदगी से हार मान लेते हैं। बिहार के नालंदा ज़िले से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामंने आया है।
नालंदा जिला के एकंगरडीह गांव (एकंगरसराय) में एक युवक ने खुद का चेहरा और बाल को खराब बताते हुए आत्महत्या कर ली। विजय कुमार ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी मौत का ज़िम्मेदार मेरा चेहरा है। मेरी मौत का कारण चेहरा और बाल है। मैं बहुत खराब दिखता हूं। इसलिए मैं खुदकुशी करने जा रहा हूं।
युवक ने लिखा कि मैं अपनी मर्ज़ी से आत्महत्या कर रहा हूं, हो सके तो मुझे माफ़ कर देना मां- मैं तेरा राजू। युवक की आत्महत्या के बाद पिता जय नारायण लाल पूरी तरह से सदमा में हैं। वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है। युवक के परिजनों ने बताया कि वह अपने चेहरे और बाल की वजह काफ़ी परेशान और तनाव में रहता था।
विजय कुमार जब घर से बाहर निकलता था तो लोग उसे ताना मारते थे। इसी वजह से उसने बहन के घर में आत्महत्या कर ली। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि विजय मानसिक तौर पर बीमार था। रांची में उसका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही वह बहन के यहां आया था।
रात में खाना खाकर सोने गया, जब सुबह लोग उठे तो देखा की विजय फंदे से लटका हुआ है। मामले की सूचना परिवार को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। बिहार शरीफ सदर में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications