यूट्यूबर मनीष कश्यप को मिली जमानत, NSA का आरोप भी हटा, जानिए कब आएंगे जेल से बाहर?

Manish Kashyap News: बिहार के यूट्यूबर और पत्रकार मनीष कश्यप को बड़ी राहत मिली है। तमिलनाडु में प्रवासी बिहारियों के साथ मारपीट और हिंसा के कथित मामले में जेल में बंद त्रिपुरारी कुमार उर्फ मनीष कश्यप को मदुरै कोर्ट ने जमानत दे दी है।

मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ ने मनीष कश्यप के खिलाफ लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) की धाराओं और आरोपों को भी हटा दिया है। मनीष कश्यप पर अपने अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर तमिलनाडु में बिहारी प्रवासियों की पिटाई का एक फर्जी वीडियो शेयर करने का आरोप है।

Manish Kashyap News

क्या अब जेल से बाहर आएंगे मनीष कश्यप?

हालांकि मनीष कश्यप की फौरन रिहाई पर अभी संशय है...क्योंकि उनपर बिहार में भी कई मामले दर्ज है। इसलिए उनका जेल से निकल पाना फिलहाल मुश्किल है। उनपर कई सारे आरोप हैं, केस अभी चलता रहेगा। सभी केसों में जमानत मिलने के बाद ही वो, जेल से बाहर आएंगे।

मनीष कश्यप के खिलाफ कौन-कौन से केस?

मार्च 2023 में, बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर हमले दिखाने वाले फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोप में मनीष कश्यप और दो अन्य को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ तमिलनाडु और बिहार में कई एफआईआर दर्ज की गईं।

गिरफ्तारी के डर से मनीष कश्यप ने मार्च में बिहार में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। 6 अप्रैल को तमिलनाडु पुलिस की एक विशेष टीम ने मनीष कश्यप को बिहार से गिरफ्तार किया था। मदुरै अपराध शाखा पुलिस द्वारा उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर तमिलनाडु लाया गया था।

Who is Manish Kashyap? कौन हैं मनीष कश्यप?

मनीष कश्यप एक यूट्यूबर और पत्रकार हैं। साल 2020 में मनीष कश्यप ने बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। नामांकन पत्र पर मनीष ने अपना नाम 'त्रिपुरारी कुमार तिवारी' लिखा था, जो उनका आधिकारिक नाम है। उन्होंने 2016 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+