Youtuber ने दिखाई पत्रकारिता की धौंस, फर्जी नाम से महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर किया गंदा काम
Love Trap News: मोतिहारी ज़िले से यूट्यूबर का एक महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर गंदा काम करने का मामला सामने आया है। पत्रकारिता की धौंस दिखाकर उसके गंदे वीडियो वायरल करने की भी धमकी दे रहा था।

Love Trap News: पत्राकरिता के नाम पर महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाने का हैरत अंगेज़ मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने फ़र्ज़ी तरीके से आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाया हुआ था। उसी नाम पर वह पत्रकारिता की धौंस दिखाता था।
आरोपी युवक ने एक ही परिवार की दो महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं महिलाओं के अश्लील वीडियो भी बनाये। पत्रकारिता की धौंस दिखाते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था। पीड़ित महिला ने छतौनी थाना पुलिस (मोतिहारी नगर) में युवक की शिकायत की।
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवक से मामले की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। पहल तो युवक ने खुद को हिंदू ब्राह्मण बताकर मोतिहारी नगर के छतौनी बढी टोला मुहल्ला में एक घर किराये पर लिया।
आरोपी युवक निशांत रेजा खुद को तरंग मीडिया यूट्यूब चैनल का संपादक बताता था। घर में किराये पर रहने के दौरान घर मालकिन और उसकी बहू को प्रेम जाल में फंसाकर उससे नाजायज संबंध बनाये। दोनों महिलाओं के साथ गंदा काम करते हुए वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाते रहने का दबाव भी डालता रहा।
पीड़ित महिलाएं जब भी शिकायत करने की बात कहती तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। महिला का बेटा एयर फोर्स में काम करता था, जब वह घर (मोतिहारी) आया मां और भाभी के साथ गलत काम का खुलासा हुआ। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्द कराई।
आरोपी युवक ने निशांत रेजा और निशांत राजा के नाम से दो पैन कार्ड दो आधार कार्ड बनवाया हुआ है। वहीं उसके कमरे से कई फर्जी दास्तावेज बरामद हुए हैं। युवका मेहसी थाना क्षेत्र के रहने वाले मोति उर रहमान का बेटा है। उसके असली और फ़र्ज़ी दोनों नाम से दस्तावेज़ बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं पुलिस अधीक्षक से दोनों नाम पर आचरण प्रमाण पत्र भी बनवा रखा है।
आरोपी युवका पर पहले भी पुलिस पर धौंस और व्यवसायियों से जबरन वसूली का मामला दर्ज हो चुका है। जिला सूचना प्रसारण अधिकारी की शिकायत पर इसके खिलाफ मोतिहारी नगर थाना में पहले भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सलाखों के पीछे जाने के बाद भी होश ठिकाने नहीं आए। हिंदू के नाम से बने फर्जी दस्तावेज़ों से लोगों को चूना लगाता था।












Click it and Unblock the Notifications