जानें, कैसे तीन साल पहले लापता हुए युवक को Facebook ने खोज निकाला!

पटना। जिसकी तलाश में घर वाले पिछले 3 सालों से दर-दर भटक रहे थे उसे Facebook ने ही मिला दिया। जिसके बाद युवक के परिवार वालों ने सोशल मीडिया का धन्यवाद दिया। घरवालों का कहना है कि हम फेसबुक के काफी आभारी हैं कि उसने पिछले 3 सालों से भटक रहे हमारे बच्चे को हम तक पहुंचा दिया।

youth found thru facebook after 3 years in patna

कैसे गायब हुआ था युवक

आपको बताते चलें कि आज से 3 साल पहले उत्तर प्रदेश के रहने वाला एक युवक नवरात्रि के मेले में अचानक गायब हो गया था। इसके बाद उसके परिजन उसकी खोज में दिन-रात भटकते रहे, लेकिन उसका कहीं भी उसका पता नहीं चला। मां बाप उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा करा कर घर लौट गए थे। परिजनों ने बताया कि 3 साल बाद Facebook पर एक तस्वीर पोस्ट हुई थी, जिसमें उसकी तस्वीर को शेयर करने की बात कही गई थी। जिसे देख हम परिवार वाले चौंक गए और तुरंत दिए नंबर पर संपर्क किया। जब तक हम वहां पहुंचने की कोशिश करते तब तक समाजसेवी उसे लेकर हमारे घर तक पहुंच गए।'

देवरिया का रहने वाला है परिवार

मिली जानकारी के अनुसार मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया का है, जहां परिवार के साथ मेला देखने गए शिवबदन अचानक गायब हो गए थे। जिसके बाद उनके परिजन उसे खोजते रहे लेकिन Facebook में उन लोगों को मिला दिया। यूपी के देवरिया जिले के रावतसर गांव के रहने वाले एक परिवार के जवान बेटे की इस गायब होने का मामला नजदीकी थाना में दर्ज कराया गया। जो वर्ष 2014 में नवरात्रि मेला के दौरान गायब हो गया था। मानसिक रुप से विक्षिप्त होने के कारण परिवार वाले कुछ दिनो तक शिवबदन को ढूंढने के लिए हरसंभव कोशिश की। वे हर इलाके तक पहुंचे मगर शिवबदन के नहीं मिलने से निराश लौट गए।

फेसबुक पर शेयर हुई थी लापता युवक की तस्वीर

आखिरकार 3 साल बाद मशहूर वाल्मीकि नगर के डी आनंद को शिव बदन भटकते हुए मिला। जिसके बाद उन्होंने उसकी तस्वीर को उसने फेसबुक पर लगाकर उसने लोगों से शेयर करने का आह्वान किया और आनन्द की यह पहल सार्थक साबित हुई। शिवबदन के परिवार तक यह संदेश पहुंचा और वह अपने परिवार वालों के पास चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+