मंदिर में जाते ही युवक ने निकाला चाकू और रेतने लगा गला, फिर देवी को चढ़ाया खून

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में अंधविश्वास का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने देवी मां को प्रसन्न करने के लिए अपना खुद का गला काट लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में सनसनी फैल गई और मंदिर में मौजूद श्रद्धालु हैरान हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी मंदिर में आने लगे।

youth cuts his neck in temple in khagaria district of bihar

यह पूरी घटना खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव सतखुट्टी दुर्गा मंदिर का है। मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे युवक ने अपनी जेब से चाकू निकाला और अपना गला रेत दिया। इके बाद गले से खून की धार बहने लगी तो उसने दुर्गा मां के चरणों में खून चढ़ाना शुरू कर दिया। वहीं इस दौरान मंदिर में मौजूद पंडित की नजर युवक पर पड़ी तो वह हैरान रह गए।

धीरे-धीरे यह बात आसपास के इलाके में फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परबत्ता पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान संजय ठाकुर के रूप में की गई है। ग्रामीणों के मुताबिक जख्मी युवक विक्षिप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+