अब बिहार में योगी आदित्यनाथ की एंट्री, सीमांचल से करेंगे शुरुआत
योगी आदित्यनाथ के संगठन की शाखाएं बिहार में भी खुलेंगी। सबसे पहले मुस्लिम बहुल सीमांचल इलाकों में संगठन का विस्तार किया जाएगा।
पटना। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के यूपी की कमान संभालने वाले योगी आदित्यनाथ की एंट्री अब बिहार में भी होगी। जल्द ही बिहार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने संगठन यानी हिंदू युवा वाहिनी की शाखा का शुरुआत करेंगे।

बताया जा रहा है कि सबसे पहले बिहार के सीमांचल इलाके में संगठन के विस्तार की शुरुआत की जाएगी। सीमांचल इलाके में मुस्लिमों की आबादी काफी है। जिसके कारण योगी आदित्यनाथ के संगठन की शुरुआत की खबर से इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है।
मिली जानकारी के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी की शाखाएं बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिले में खोली जाएंगी। फिर धीरे धीरे यह पूरे बिहार में पहुंचेगा। इस संगठन से जुड़े अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इसका विस्तार बिहार मे जून-जुलाई तक किया जाएगा।
वहीं इस बात की जानकारी देते हुए किशनगंज के विधायक सिकंदर सिंह ने बताया कि जल्द ही पूरे बिहार में इस संगठन की शाखाएं खोली जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications