बिहार के इस ज़िले में बनने जा रहा है दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर, जानिए क्या है ख़ास ?
बिहार में दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बनने जा रहा है, इस मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग भी स्थापित किया जाएगा। इस बाबत तैयारी शुरू कर दी गई है।

World Biggest Ramayan Temple In Bihar: बिहार के नाम विभिन्न क्षेत्रों में विश्व रिकॉर्ड में दर्ज है, वहीं अब प्रदेश के नाम दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बनवाने का भी रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। बिहार के मोतिहारी ज़िले में रामायण मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। राम जानकी पथ के कैथवलिया में स्थित जानकी नगर में दुनिया का बड़ा मंदिर बन रहा है। मंदिर निर्माण कार्य शुरू करने से पहले इंजीनियरों ने पैमाइश की। एस बी एल कंस्ट्रक्शन नोएडा को मंदिर निर्माण कार्य का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक 137 करोड़ रुपये मंदिर का स्ट्रक्चर तैयार करने के लिए दिया जाएगा। ग़ौरतलब है कि निर्माण में सामाग्री मंदिर की तरफ से दी जाएगी। मंदिर निर्माण कार्य में तेज़ी की खबर से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

दुनिया के सबसे बड़े मंदिर का निर्माण
2012 में हुए शिलान्यास के बाद 2023 में निर्माण कार्य पर ज़ोर दिया जा रहा है। मंदिर का निर्माण 108 एकड़ में किया जा रहा है। इसकी लंबाई 1080 फीट, चौड़ाई 540 फीट और ऊंचाई 270 फीट होगी।मिली जानकारी के मुताबिक दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग की स्थापना इस मंदिर में की जाएगी। शिवलिंग की ऊंचाई 33 फीट और गोलाई 33 फीट होगी। वहीं 200 मीट्रक टन के कटरीब वजन होगा। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए 30 फीट ऊंचा छत भी बनाया जाएगा। 200 मिट्रिक टन वजन के शिवलिंग स्थापित करने के बाद उसका वजन थामने के लिए मजबूत सड़क और पुल होना भी ज़रूरी है। इस बाबत चकिया से कैथवलिया तक मज़बूत सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। विराट रामायण मंदिर परिसर का नाम जानकी नगर रखा गया है।

सरकार की तरफ़ से मिला मदद का आश्वासन
विराट मंदिर में 16 मंदिर बनाए जाएंगे, इसके साथ ही आश्रमों की संख्या चार और गोपुरम की संख्या एक होगी। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि जानकी की पूजा और भंडारा का आयोजन 10 मई को जाएगा किया जाएगा। मंदिर के निर्माण कार्य में जो भी सामग्री लगेगा उसका ख़र्च महावीर मंदिर धार्मिक न्यास बोर्ड की तरफ़ से दिया जाएगा। किशोर कुणाल (सचिव, महावीर मंदिर न्यास बोर्ड) ने कहा कि मंदिर के निर्माण के लिए सरकर से भी बात हो रही है। सरकार की तरफ से निर्माण कार्य में मदद का आश्वासन मिला है।
Recommended Video

विराट मंदिर में क्या-क्या होगा खास ?
दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बनने की जानकारी तो आपको मिल गई. इसमे क्या-क्या खास है, उसकी जानकारी भी आपको दे रहे हैं। मंदिर की उंचाई 270 फीट होगी, चौड़ाई 540 फीट होगी वहीं लंबाई 1080 फीट होगी। 108 एकड़ क्षेत्रफल में बन रहे मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित किया जाएगा जिसकी उंचाई 33 फीट और गोलाई 33 फीट वहीं वजन 200 मिट्रिक टन होगा। विराट मंदिर में 16 मंदिर होंगे, 12 शिखर होगी, 4 आश्रम होंगे, 1 गोपुरम। इसके अलावा सबसे उंचा शिखर 270 फीट का होगा। वहीं चार शिखर 180 फीट के होंगे। एक शिखर की उंचाई 135 फीट होगी। 108 फीट की ऊंचाई वाले 6 शिखर होंगे।
ये भी पढ़ें: खतरनाक स्टंट कर 7वीं बार बनाया World Record, जानिए कौन हैं धर्मेंद्र सिंह जिन्हें मिली हैमर हेडमैन की उपाधि












Click it and Unblock the Notifications