Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Police Dial 112 Service: 'महिलाएं नहीं करें यात्रा की चिंता', बिहार पुलिस दे रही 'सुरक्षित सफर सुविधा'

Bihar Police Dial 112 Service News: बिहार पुलिस फेस्टिव सीजन के शुरू होने से पहले ही राज्य के महिलाओं की हिफ़ाज़त के मद्देनज़र एक नई पहल करने जा रही है। इस शुरुआत से अब प्रदेश की महिलाएं बिहार पुलिस की मदद से अपने घर से बाहर कहीं भी, कभी भी सुरक्षित यात्रा कर सकती हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु) निर्मल कुमार आजाद ने वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए बताया कि महिलाएं अपनी यात्रा के दौरान बिना किसी संकोच के 112 पर कॉल कर 24X7 निःशुल्क सेवा हासिल कर सुरक्षित अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच जाएंगी।

Women don t worry about travel Bihar Police Dial 112 Service is providing safe travel facility news

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 'सुरक्षित सफर सुविधा' की शुरुआत 05 सितंबर 2024 से राज्य के 06 जिले पटना, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर और नालन्दा में शुरू की जा रही है। 15 सितम्बर 2024 से पूरे राज्य में इस सेवा को लागू किया जाएगा।

Recommended Video

    Bihar Police Dial 112 :'महिलाएं नहीं करें यात्रा की चिंता',बिहार पुलिस दे रही 'सुरक्षित सफर सुविधा'

    बिहार पुलिस सप्ताह वर्ष 2024 में, बिहार पुलिस के प्रत्येक पदाधिकारी, कर्मियों के द्वारा पांच प्रण लिये गये थे, जिसके अन्तर्गत महिला अपराध के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस, महिला सुरक्षा एवं पुलिस महानिदेशक, बिहार महोदय द्वारा 'निडर नारी' का कॉनसेप्ट दिया गया था।

    इसके तहत राज्य भर में महिलाओं के साथ अगर कोई भी व्यक्ति किसी तरह के दुर्व्यवहार या अपराध को कारित करने का प्रयास करता है तो ऐसी स्थिति में तत्क्षण त्वरित कार्रवाई पुलिस द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। सुरक्षित सफर सुविधा 'निडर नारी" के कॉनसेप्ट को पूर्ण रूप से लागू करने में अपनी अहम भूमिका निभायेगा।

    बिहार में अब तक डायल 112 के ज़रिए इमरजेंसी पुलिस मदद में, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी सेवाएं मिलती रही हैं। अब तकनीकी एजेन्सी की मदद से डायल 112 का डेवलप किया जा रहा है। डायल 112 सेवा में प्रदेश की महिलाओं के लिए 'सुरक्षित सफर सुविधा' को जोड़ा गया है, जो पूरी तरह से मुफ्त है। इस पूरे प्रोजेक्ट में C-DAC तकनीकी मदद देगी।

    अपने सफर के लिए महिलाएं 112 पर कॉल कर इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं। डायल 112 की टीम से सफर की रिक्वेस्ट करने पर महिलाओं को यह लाभ मिलेगा और उनके सफर को डिजिटली मॉनिटर भी किया जाएगा। मंज़िल तक पहुंचने के नियमित अंतराल पर डायल 112 की टीम कॉल कर महिला के सुरक्षा का जायज़ा भी लेती रहेगी।

    महिलाएं अपनी यात्रा के दौरान किसी तरह की चिन्ता व्यक्त करती हैं या फिर डायल 112 टीम द्वारा की जा रही कॉल का तत्क्षण उत्तर नहीं दे पाती हैं, तो डायल 112 की ERV (इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल) गाड़ी, थानों की गाड़ी की सहायता से उन तक तत्काल मदद पहुँचाई जाएगी।

    अपने गंतव्य स्थान पर सुरक्षित पहुंचने के बाद उनसे फीडबैक भी लिया जायेगा, ताकि उस आधार पर इस सुविधा को और बेहतर किया जा सके। ग़ौरतलब है कि दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ के अवसर पर महिलाओं का आवागमन बढ़ जाता है।

    पर्व-त्योहारों की खरीदारी को लेकर महिलाएं देर रात्रि तक यात्रा करती हैं। ऐसे में आगामी त्योहारों को देखते हुए बिहार पुलिस उससे पहले ही महिलाओं को 'सुरक्षित सफर सुविधा' उपलब्ध करा रही, ताकि वह अपने घर के बाहर भी सुरक्षित महसूस महसूस करने के साथ-साथ हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सकें।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+