गुप्तांग में प्रेतात्मा का साया बता बाबा करता था यौन शोषण, गिरफ्तार

सीवान में एक ढोंगी तांत्रिक महिलाओं को उनके गुप्तांगों में प्रेत आत्मा का साया बताकर उनका यौन शोषण करता था। इस तरह से वह कई महिलाओं को अपना शिकार बना चुका था।

पटना। सीवान जिले के तरवारा गांव की महिलाओं को झाड़-फूंक के बहाने गुप्तांग में प्रेत आत्मा का साया बताकर यौन शोषण करने वाले तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला ने पुलिस से इस बाबा की शिकायत की थी। पुलिस इस बाबा को पूछताछ के बाद जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

ये ढोंगी तांत्रिक असगर मस्तान है जो गांव की महिलाओं को अंधविश्वास के जाल में फंसा लेता था और उनका शारीरिक शोषण करता था। तांत्रिक का शिकार हुई एक महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बाबा के कारनामों की जानकारी दी थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में असगर मस्तान ने बताया कि वह तंत्र मंत्र से लोगों की बीमारी दूर करता था।

गुप्तांग में प्रेत आत्मा का साया बता बाबा करते थे यौन शोषण हुए गिरफ्तार...

इस मामले की जानकारी देते हुए जी बी नगर थाने के थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बाल नगर के रहने वाले शंकर सोनी की पत्नी पूजा देवी ने तांत्रिक असगर मस्तान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि ढोंगी बाबा ने झाड़-फूंक का झांसा देते हुए उसे अपने पास बुलाया और कई तरह की डरावनी बातों से उसे डरवाया।

जिससे हम लोग काफी परेशान हो गए। इससे छुटकारा दिलाने के लिए बाबा ने उसे अकेले अपने आश्रम में बुलाया। जहां बाबा ने उससे कहा कि तुम्हारे गुप्तांग में प्रेत आत्मा का साया है। और उसे निकालने के लिये तुम्हें बिना कपड़ों के बैठना होगा तब इस प्रेत का साया तुम्हारा और तुम्हारे परिवार का पीछा छोड़ेगा। महिला अपने परिवार की सलामती के लिये बाबा की बातों में आ गई। जिसके बाद बाबा ने उसका शारीरिक शोषण किया ।

बाबा पर पहले भी लग चुके हैं आरोप

इस ढोंगी बाबा पर पहले भी महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है। लगभग 2 साल पहले गांव की एक नाबालिक लड़की ने मस्तान बाबा के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला महिला थाने में दर्ज कराया था। जिसके बाद बाबा गांव से फरार हो गया था उसके घर की कुर्की भी की गई थी । वो मामला अभी अदालत में चल रहा है। गांव के लोग इस बाबा को सीवान का आसाराम बापू कहते है।

Read more:बिहार दूल्हा बन देख रहा था दोबारा शादी का सपना, पत्नी ने पहुंचा दिया जेल, जानिए मामला...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+