जीजा-साली में बना वो रिश्ता कि अब पति को खिलाने पड़ रहे हैं बच्चे

तीन बच्चों की मां ने जीजा के प्यार में अपने पति को फोन पर तलाक दे दिया। पति ने बच्चों की दुहाई दी तो कहा कि तुम संभालो इन्हें...

पटना। देश में जब से तीन तलाक के मुद्दे पर चर्चा होने लगी है तब से तलाक के अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। जहां पति मामूली सी बात पर पत्नी को तलाक देते हुए जिल्लत की जिंदगी जीने को मजबूर कर दे रहे हैं। तो ऐसा सुनने को भी मिला जहां महिला ने अपने पति को प्रेमी की खातिर तलाक दे दिया। पति महिला के सामने बच्चों की दुहाई देता रहा पर उसने पति की एक न सुनी और मासूम बच्चों के साथ-साथ पति को छोड़ प्रेमी जीजा के साथ घर बसाने चली गई। जिसके बाद पति ने गांव वालों की मौजूदगी में एक पंचायत बुलाई जहां पत्नी ने अपने पति को तीन तलाक कहकर सारे रिश्ते-नाते खत्म कर दिए।

जीजा की दीवानी ने पति को फोन पर बोला तीन तलाक, कहा बच्चे तुम संभालो

जानकारी के मुताबिक महिला के तलाक देने का मामला बिहार के खगरिया जिले का है। जहां तीन बच्चों की मां ने जीजा के प्यार में अपने पति को फोन पर तलाक दे दिया। जिले के मानसी प्रखंड के रहने वाले जैनुल का निकाह आज से 8 साल पहले रोजिदा खातून से हुआ था। शादी के बाद परिवार चलाने के लिए जहां पति शहर जाकर नौकरी करने लगा वहीं पत्नी घर में रहकर परिवार चलाती थी। दोनों के 3 बच्चे थे लेकिन इसी दौरान महिला को अपने जीजा से प्यार हो गया। जीजा के प्यार में महिला इतनी दीवानी थी कि परिवार वालों के द्वारा विरोध करने पर भी उसे अपने घर में बुलाती थी और उसके साथ संबंध बनाती थी।

एक दिन उसके बच्चे ने उसे आपत्तिजनक हालत में देख लिया फिर इस बात की जानकारी शहर में रहकर नौकरी कर रहे पिता को दी गई। जिसके बाद दोनों में विवाद बढ़ा वहीं पति उसे समझा-बुझाकर रखना चाहता था। लेकिन जीजा के हमेशा साथ के लिए पत्नी ने फोन पर ही पति को तलाक दे दिया। तलाक की बात सुनने के बाद पति घर पहुंचा और गांव वालों को मामले की जानकारी दी। फिर गांववालों के द्वारा एक पंचायत बुलाई गई। जहां महिला को तलाक देने का कारण पूछा गया। भरी पंचायत में महिला ने कहा कि वो अपने पति के साथ खुश नहीं है और जीजा के साथ निकाह करना चाहती है। इसी वजह से वो अपने पति को तलाक दे रही है। पंचायत में इस तरह की बात सुनने के बाद उसके पति को भी तलाक की रस्म पूरी कराई गई और महिला को उसके प्रेमी जीजा के साथ जाने की इजाजत दे दी गई।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए ग्राम कचहरी के सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि जैनूल की बीवी रोजीदा खातून का जीजा के साथ अवैध संबंध था। इसी वजह से उसने तलाक देते हुए शादी की बात बताई। जिसके बाद दोनों पक्षों से लिखित इकरारनामा बनवाया गया और लड़की को प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी गई।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+