मोबाइल में गाना डलवाते-डलवाते युवक से संबंध बनाने लगी 4 बच्चों की मां
राज पड़ोस में ही कंप्यूटर की दुकान चलाता था जहां महिला रोजाना मोबाइल में गाना डलवाने के लिए जाया करती थी। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और दोनों शारीरिक संबंध बनाने लगे।
पटना। प्यार अंधा होता है जिसमें लोगों को ऊंच-नीच गरीब-अमीर कुछ भी नजर नहीं आता, बस प्यार हो जाता है। और इस प्यार के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। इसी तरह का एक अजब प्रेम का गजब मामला भागलपुर जिले में देखने को मिला जहां 36 साल की चार बच्चे की मां को 19 वर्षीय युवक से प्रेम हो गया।

मोबाइल पर घंटों बातचीत करने के बाद दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया और शारीरिक संबंध बनाने लगे। जब कभी मौका मिलता महिला उसके पास चली जाती तो युवक भी महिला के घर रात-रात भर रुकता था। जब महिला के ससुराल वालों ने इसका विरोध किया है तो वो दोस्त कहकर बात को टाल देती थी लेकिन एक देर रात दोनों को उसके ससुराल वालों ने रंगे हाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया फिर मामले की जानकारी गांव वालों को दी गई और मौके पर पहुंचे गांव वालों ने दोनों की जमकर धुनाई करते हुए बीच चौराहे पर बिजली के खंभों से बांध दिया। मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया इसके बाद थाने ले गई। जहां दोनों की बातें सुनने के बाद पुलिस भी चकरा गई।
नाबालिक लड़का उसे अपनाने को तैयार था पर महिला अपने बच्चे को छोड़कर उसके साथ शादी करने को तैयार नहीं थी। महिला का कहना था कि वो मेरा प्रेमी है और मेरी मर्जी से वो हमारे साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। वहीं महिला का कहना है कि हम लोग हमेशा रिलेशनशिप में रहेंगे। ये सुनने के बाद पुलिस के साथ-साथ वहां उपस्थित लोग भी हैरत में पड़ गए।

जानकारी के मुताबिक मामला भागलपुर के लोदीपुर के जिच्छो गांव का है। जहां की रहने वाली महिला अपने से 17 साल छोटे युवक के साथ प्रेम करती थी। राज पड़ोस में ही कंप्यूटर की दुकान चलाता था जहां महिला रोजाना मोबाइल में गाना डलवाने के लिए जाया करती थी। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और दोनों शारीरिक संबंध बनाने लगे। जहां महिला के चार बच्चे हैं तो युवक अभी अविवाहित है। पुलिस के सामने बयान देते हुए युवक ने कहा कि महिला का पति बार-बार उसके साथ मारपीट करता था। जिसकी वजह से वो काफी परेशान रहती थी, इसी दौरान मैंने कई बार उसकी मदद की और वो मेरे करीब आ गई। जिसके बाद उसकी मर्जी से हम दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। मैं उसे हमेशा के लिए अपने पास रखना चाहते हूं।
युवक ने बताया कि रात उसे पैसे की जरुरत थी जिसे लेकर मैं वहां गया था। पैसे देने के बाद हम दोनों आराम कर रहे थे, तभी उसका ससुर और पति कमरे में आए और मारपीट करने लगे। फिर देखते-देखते गांव वाले भी वहां पहुंच गए, हम दोनों को सारी रात बिजली के खंभे से बांधकर गांव के चौराहे पर रखा गया। तो महिला का कहना था कि मैं राज से बहुत प्रेम करती हूं लेकिन उसके साथ शादी नहीं कर सकती क्योंकि बच्चे को छोड़कर मैं उसके साथ नहीं रहुंगी हमेशा हम दोनों लिव इन रिलेशन में रहने का फैसला कर चुके हैं।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए थानेदार ने बताया कि गांव वालों के द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है और थाने ले जाकर गांव वालों कि मदद से दोनों को समझाया-बुझाया जा रहा है। वहीं उसके पति द्वारा राज के खिलाफ जबरदस्ती बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications