प्यार में मिला ऐसा धोखा की जिस्म की मंडी में सिसकती रही दो बच्चे की मां...

इसी का फायदा उठाते हुए पड़ोस का रहने वाला मोहम्मद अकबर उसके करीब आया और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे घर से निकालकर उसने जिस्म की मंडी में धकेल दिया।

पटना। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुए विवाद का फायदा आस-पड़ोस के लोग उठाने लगते हैं और इसी मे ऊंच-नीच का ख्वाब दिखाकर उसे अपने जाल में फंसा लेते हैं। जिसके बाद उसके साथ ऐसा कुकर्म कर देते हैं कि वो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहती। फिर उसे अपने किए पर पछतावे के अलावा और कुछ नजर नहीं आता और वो जिल्लत की जिंदगी जीने पर मजबूर हो जाती है।

प्यार में मिला ऐसा गम की जिस्म की मंडी में सिसकती रही दो बच्चे की मां...

इसी तरह का एक मामला बिहार के पूर्णिया जिले में सामने आया है जहां दो बच्चों की मां पूरे परिवार के साथ गांव में रहती थी। लेकिन घरेलू विवाद को लेकर हमेशा पति-पत्नी के बीच झगड़ा चलता रहता था। इसी का फायदा उठाते हुए पड़ोस का रहने वाला मोहम्मद अकबर उसके करीब आया और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। प्रेम में पड़े इन दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और घर से फरार होकर दिल्ली चले गए।

दिल्ली जाने के बाद महिला को अपने धोखेबाज प्रेमी की करतूत का पता चला जहां वो उसे धर्म परिवर्तन कराने की जबरदस्ती कर रहा था। उसका कहना था कि जब तक तुम धर्म परिवर्तन नहीं करोगी तब तक मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं करूंगा। जबरदस्ती तुम्हारे साथ शारीरिक संबंध भी बनाऊंगा। महिला के द्वारा जब इस बात का विरोध किया गया तो वो मारपीट करने लगा। अकबर ने उसे जिस्मफरोशी के दलालों के हाथों सौंप दिया और पैसे लेकर वहां से फरार हो गया। महिला अपने प्रेमी की बेवफाई पर आंसू बहाते हुए जिस्म की मंडी में जिल्लत की जिंदगी जीने पर मजबूर हो गई और अपने किए पर पछतावा करने लगी।

आपको बता दें कि मामला बिहार के पूर्णिया जिले का है जहां की रहने वाली विमला (काल्पनिक नाम) अपने दो बच्चे, पति को छोड़ प्रेमी मोहम्मद अकबर के साथ शादी करने के लिए घर से फरार हो गई थी। पत्नी के घर से फरार हो जाने के बाद उसके पति ने नजदीकी थाने में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस जहां उसकी खोजबीन कर रही थी वहीं महिला प्रेमी के प्यार में धोखा खाकर दिल्ली के जिस्मफरोशी के धंधे में पहुंच चुकी थी। इसी बीच एक दिन वो दलालों को चकमा देते हुए वहां से फरार हो गई और नजदीकी थाने में जाकर पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों की मदद से उसे अपने पति के पास फिर पहुंचा दिया गया और धोखेबाज प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाने लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+