बिहार में सामने आया लव ट्रायंगल का मामला, सीमा हैदर की तरह संगीता ने भी पार की सरहद

Woman crossed nepal border: आपको पता ही होगा अपने पबजी वाले प्यार से मिलने सीमा हैदर भारत आई और अब अपने चार बच्चों के साथ यहीं रहने लगी है। ये मामला इतना गर्माया कि अभी तक इसे लेकर चर्चा चलती ही रहती है। अब सीमा हैदर जैसा ही एक और केस उस वक्त चर्चा में आया, जब एक महिला नेपाल से भारत अपने आशिक से मिलने आ पहुंची। लेकिन यहां आकर जब उसे पता लगा कि उसका आशिक तो पहले से ही शादीशुदा है तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

सीमा हैदर जैसा मामला आया सामने
मामला है बिहार के दरभंगा का। जहां हाल ही में सीमा हैदर जैसा ही मामला देखने को मिला। लेकिन इस कहानी में थोड़ा फर्क जरूर है। सीमा हैदर यहां आई तो पहले ही शादीशुदा थी और चार बच्चों की मां थी और ये बात सचिन भी बखूबी जानता था। लेकिन जिस महिला के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, उसे पता ही नहीं था कि जिस शख्स के लिए वो सरहद पार कर रही है, वो पहले से ही शादीशुदा है।

Woman crossed nepal border

गोविंद के प्यार में पड़ी
दरअल, नेपाली की रहने वाली संगीता देवी भारतीय शख्स गोविंद के प्यार में पड़ गई। लेकिन उसे क्या ही मालूम था कि गोविंद का घर पहले से ही बसा हुआ है। संगीता ने गोविंद संग घर बसाने के लिए अपने पति को तलाक दे दिया और फिर गोविंद से शादी रचा ली।

बदलने लगा गोविंद का व्यवहार
महिला को पहले से इस बात की दूर दूर तक भनक नहीं थी कि गोविंदा शादीशुदा है। इतना ही नहीं उसके दो बच्चे भी हैं। वो काफी समय से उसे अनदेखा भी कर रहा था। इस बीच उसका बिहेवियर बदलने पर महिला ने उसके घर का पता लगवाया। इसके बाद जब वो उसके घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। महिला को गोविंदा के घर पहुंचकर पता चला कि वो तो पहले से ही शादीशुदा है।

गोविंद ने की थी लव मैरिज
बताते चलें कि गोविंद नाम का शख्स निजी बैंक में कार्यरत है। आठ साल पहले वो दरभंगा की रहने वाली प्रेरणा कुमारी से प्यार करता था। दोनों ने फिर लव मैरिज कर ली। शादी के बाद गोविंद की मुलाकात नेपाल की रहने वाली संगीता देवी से हो गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। गोविंदा ने कहा कि उसे संगीता से शादी करनी है लेकिन संगीता को इसके लिए अपने पति को तलाक देना होगा। महिला ने उसकी बातों में आकर अपने पति को तलाक दे दिया।

ट्रांसफर हुआ तो बदले तेवर
इसके बाद रक्सौल आकर वो गोविंदा संग रहने लगी। इसके बाद गोविंद का ट्रांसफर हो गया और वो संगीता को रक्सौल में ही छोड़कर समस्तीपुर आ गया। इसके बाद गोविंद संगीता से दूर दूर रहने लगा तो उसे ये बात खटकी। तब संगीता ने उसके घर का पता लगाया और वहीं आ धमकी। लेकिन जैसे ही संगीता वहां पहुंची उसके पैरों तले जमीन खिसक गई जब उसे पता लगा कि गोविंद तो पहले से ही शादीशुदा है। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। संगीता ने उसके परिवार वालों को अपनी शादी की तस्वीरें दिखाईं।

पोल खुलने पर किया ये काम
हैरानी की बात है कि जब गोविंद को पता चला कि उसकी पोल खुल गई है तो उसने अपनी पहली पत्नी और दूसरी पत्नी संगीता को घर से निकाल दिया और खुद भी कहीं भाग गया। अब दोनों युवतियां न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं। गोविंद के ऐसा करने के बावजूद ससुराल वाले दोनों ही युवतियों को अपनाने से इंकार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+