बिहार: डायन बता महिला को अर्धनग्न कर बुरी तरह से पीटा, कहा- शव को जिंदा करो

जमुई। बिहार के जमुई में एक महिला को डायन बताकर उसके साथ मारपीट की और अर्धनग्न कर घसीटने का आरोप है। जब इतने से आरोपितों को संतुष्टि नहीं मिली तो बाल पकड़कर घसीटते हुए एक मृतक के पास ले जाकर उसके शरीर पर तेल मालिश करवाया और कहा कि इसे जिंदा करो। घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

Woman beaten after allegation of witch in jamui

मामला झाझा थाना क्षेत्र के करमा गांव का है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही शमशाद मियां, इमरान मियां समेत 10 लोग हथियार के साथ मेरे घर पर आया तथा गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। कहां तुम डायन हो, जोगिन हो। साथ ही कुछ लोग उसके कपड़े उतारकर अर्धनग्न कर बुरी तरह मारपीट करने लगे। इस बाबत पीड़िता का दाहिना हाथ टूट गया। किसी तरह भागकर वह अपने घर पहुंची। तभी गांव के ही कुछ लोग फिर उसके घर जाकर बाल पकड़कर घसीटते हुए गांव के ही नियाज के शव के पास ले गए और उसके शरीर पर जबरदस्ती तेल मालिश करने को कहा। यह सब गावं के लोगों के सामने होता रहा और लोग देखते रहें।

जब महिला ने तेल लगाने से मना किया तो पुनः उपस्थित लोगों ने अर्धनग्न कर बुरी तरह मारपीट करते हुए कहा शव को तेल लगाओ और इसे जिंदा करो। महिला ने बताया कि घटना के बाद हमलोग पूरी दहशत में है। क्योंकि आरोपितों ने धमकी देते हुए कहा कि अंजाम तुम्हें भुगतना पड़ेगा। इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+