क्या मनीष कश्यप अब राजनीति में करेंगे एंट्री? चुनाव लड़ने की बात पर यूट्यूबर ने दिया ये सीधा जवाब

Manish Kashyap News: बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप जेल से बाहर आ चुके हैं। नौ महीने बाद जेल से बाहर निकलने पर मनीष कश्यप सुर्खियों में बने हुए हैं। वह जहां जा रहे हैं, उनके समर्थकों की भीड़ वहा दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि मनीष कश्यप राजनीति में एंट्री कर सकते हैं।

अब खुद मनीष कश्यप ने राजनीति में अपनी एंट्री और चुनाव लड़ने की अटकलों पर जवाब दिया है। तमिनलाडु में बिहार के मजदूरों को लेकर कथित तौर पर फर्जी वीडियो के मामले में मनीष कश्यप जेल गए थे।

Manish Kashyap

क्या राजनीति में अब दिखेंगे मनीष कश्यप?

मनीष कश्यप जेल से बाहर निकलते ही सबसे पहले दशरथ मांझी के गांव गहलौर, जो कि गया के करीब है, वहां गए थे। यहां उन्होंने कई मीडिया चैनल से बात की, जिसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।

मनीष कश्यप के समर्थक उनके राजनीति में आने और चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। कईयों समर्थकों ने उनको भावी मुख्यमंत्री तक बता रहे हैं।

मनीष कश्यप ने एक इंटरव्यू में बताया कि अब वो जेल से बाहर निकलने के बाद क्या करने वाले हैं? उनकी आगे की रणनीति क्या है? क्या वह राजनीति में हिस्सा लेने वाले हैं? क्या वो चुनाव लड़ने वाले हैं? इन सारे सवालों का जवाब मनीष कश्यप ने दिया है।

राजनीति में एंट्री और चुनाव लड़ने के सवालों पर मनीष कश्यप ने कहा, ''मैं कभी भी माइक नहीं छोड़ूंगा,...मैंने माइक फिर से पकड़ लिया है, आप लोग बस इतना जान लीजिए। मैं ना ही कभी माइक छोड़ने वाला हूं और ना ही कभी अपनी सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई को भूलूंगा।''

मनीष कश्यप ने कहा कि, ''जैसे किसी भी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सिविल इंजीनियर की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह अगर देश से भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को खत्म करना है तो माइक की बहुत जरूरत होती है।...इसलिए मैंने माइक फिर से उठा लिया है और इन दो चीजों को मैं कभी नहीं छोड़ने वाला हूं।'

मनीष कश्यप बोले- कंस का शासन खत्म करना है...

बिहार की मौजूदा राजनीति पर मनीष कश्यप ने कहा, ''कंस का शासन खत्म करना है। बिहार में वैसे अनेकों कंस हैं। दुर्योधन और रावण का अहंकार भी ज्यादा दिन नहीं टिक पाया था तो ये कौन सी चीज हैं। इन लोगों का भी आतंक खत्म होगा। आज नहीं तो कल बिहार में भी नया सवेरा आएगा।''

मनीष कश्यप ने कहा कि, 'बिहार में रोज ड्रग्स आ रहा है। आने वाले वक्त में देखिएगा, उड़ता पंजाब की जगह पर उड़ता बिहार हो जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+