घर ले आया दूसरी पत्नी तो पहली ने दे दी पति के नाम की सुपारी
मामले की जांच-पड़ताल करने के दौरान पुलिस ने पहली पत्नी को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ करना शुरू कर दिया। जिसके बाद हत्या की एक खौफनाक साजिश सामने आई। जिसे सुनने के बाद सभी का दिमाग सन्न रह गया।
पटना। दो पत्नियों के बीच फंसा पति रोजाना दोनों की झगड़े से परेशान था। एक तरफ प्यार को लेकर मतभेद तो दूसरी तरफ दौलत का झगड़ा रोजाना की सिरदर्द हो गई थी। बात-बात पर घर में महाभारत युद्ध छिड़ जाता था। हालांकि दोनों पत्नियों के बीच हो रही लड़ाई को पति किसी तरह शांत कर देता था लेकिन ये झगड़ा उसकी प्राणों की आहुति से ही खत्म हुआ। पति के दूसरी शादी करने से नाराज पहली पत्नी ने ही गुंडों को सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी।

जैसे ही वो अपने घर से बाहर निकला अपराधियों ने उसकी गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की खबर सुनते ही परिवार वाले वहां पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन वहां उसकी पहली पत्नी नहीं पहुंची थी, जिससे शक और भी गहरा हुआ और तो और दूसरी पत्नी ने लिखित शिकायत देते हुए मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच-पड़ताल करने के दौरान पुलिस ने पहली पत्नी को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ करना शुरू कर दिया। जिसके बाद हत्या की एक खौफनाक साजिश सामने आई। जिसे सुनने के बाद सभी का दिमाग सन्न रह गया।

जानकारी के मुताबिक मामला हाजीपुर के बिदुपुर और थाना क्षेत्र के खपुरा गांव का है जहां के रहने वाले हरेंद्र राय ने अपनी पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी से परेशान उसकी पहली पत्नी रोजाना बात-बात पर झगड़ा करती थी और सारी प्रॉपर्टी अपने नाम करने की बात करती थी। लेकिन हरेंद्र इसके लिए तैयार नहीं था, जिसे देखते हुए उसकी पहली पत्नी चंद्रकला देवी ने अपराधियों से संपर्क कर उसकी हत्या की सुपारी दे दी। जैसे ही हरेंद्र राय मॉर्निंग वॉक के लिए खपुरा गांव खरिका कल्याणपुर बांध के पास पहुंचा पहले से ही घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दिया। जिससे उसके सीने में 8 गोली लगी और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
वहीं इस घटना की जानकारी जैसे ही उसके घर वालों को हुई, सभी घटनास्थल पर पहुंचकर रोने बिलखने लगे लेकिन उसकी पहली पत्नी कहीं नजर नहीं आ रही थी। फिर मामले की जानकारी नजदीकी थाने को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी के द्वारा गांव के ही बृज किशोर राय पर हत्या करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान उसने उसकी पहली पत्नी का नाम बताया और पहली पत्नी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए पहली पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक युवक पर कई महीने पहले एक बार और जानलेवा हमला हुआ था लेकिन उस हमले में वो बाल-बाल बच गया था। जिसके बाद उसने इस मामले में FIR दर्ज करवाते हुए गांव के ही लोगों के साथ-साथ अपनी पहली पत्नी को आरोपी बनाया था। जमीन और प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर हुए इस घटना में खपुरा गांव के चंद्रकला देवी, बिट्टू कुमार, उपेंद्र राय, राज किशोर राय एवं बाघटोला चेचर के लक्ष्मण राय सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही थी। तो अब युवक की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर की है, फिलहाल इस मामले में FIR दर्ज कर पूछताछ कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा












Click it and Unblock the Notifications