पटनाः प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने अपने पति की कराई हत्या और फिर पहुंच गई थाने
पटना। बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के सती स्थान मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमी के प्यार में पागल महिला ने अपने पति की हत्या करवा दी और खुद को बेकसूर साबित करने के लिए थाने पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपित पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस दोनों से हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि अवैध संबंध के चलते पत्नी ने अपने पति की हत्या करवाई है। लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

पति की निर्ममता से हत्या करवाने के बाद खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए आरोपित पत्नी ने बड़ी साजिश रची। हत्या के बाद वह रोते-चिल्लाते हुए मसौढ़ी थाना पहुंची और अपने पति की हत्या की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और फिर मामले की छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया कि जो पत्नी अपने पति की हत्या की शिकायत करने मसौढ़ी थाना पहुंची ती उसी ने घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने तुरंत महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला शुरू में सवालों का जवाब देते हुए झूठ बोलती रही। लेकिन बाद में उसने अपने जुर्म को कबूल कर लिया। आरोपी के बयान पर ही हत्या में साथ देने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी पुलिस ने मसौढ़ी थाना क्षेत्र के कश्मीरगंज निवासी जमरुदीन अंसारी के पुत्र मोहम्मद नौशाद को गिरफ्तार किया है। नौशाद की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो उसने सारी कहानी पुलिस के सामने कह दी। उसने पुलिस को बताया कि उसने ही रेखा देवी के साथ मिलकर अजय कुमार गिरी की चाकू से गोद-गोदकर हत्या की है।












Click it and Unblock the Notifications