कौन थे 26 साल के IPS Harshwardhan, जिनकी सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, बिहार से था खास नाता
IPS Harshwardhan Death News: भविष्य के गर्भ में क्या है कोई नहीं जानता है, इंसान की खुशी कब ग़म में बदल जाए कुछ नहीं पता है। कुछ ऐसा ही कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन सिंह के साथ, जो कि ख़ुशी ख़ुशी अपनी अपनी पहली पोस्टिंग संभालने जा रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि मौत काल बनके खड़ी है।
2023 बैच के अधिकारी हर्षवर्धन सिंह की ड्यूटी ज्वॉइन करने जाने के दौरान ही सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बिहार के सहरसा जिला के रहने वाले थे। हालांकि उनके पिता अखिलेश सिंह सिंगरौली जिले (मध्यप्रदेश) की देवसर तहसील में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं।

इस वजह से उनका परिवार सिंगरौली में रहता है। हर्षवर्धन दो भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई आदित्य वर्धन सिंह बी.टेक की डिग्री हासिल करने के बाद फिलहाल यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना उस समय हुई जब हर्षवर्धन हसन जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर ज्वाइन करने जा रहे थे।
हर्षवर्धन जिस पुलिस वाहन से सफर कर रहे थे, उसका किट्टाने के पास टायर फट गया। इस वजह से गाड़ी अनियंत्रित होते हुए पेड़ से जा टकरा गई। हादसे में उनके सिर में चोट लगी, वह बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
आपको बता दें कि हर्षवर्धन ने हाल ही में कर्नाटक के मैसूर में पुलिस अकादमी में एक महीने का प्रशिक्षण पूरा किया था। उन्होंने 2023 में अपने पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में 153वीं रैंक हासिल की थी और उन्हें कर्नाटक कैडर सौंपा गया था। इस दुखद दुर्घटना ने उनके शानदार करियर को खत्म कर दिया।
बिहार के सहरसा जिले के फतेपुर के मूल निवासी हर्षवर्धन ने असाधारण शैक्षणिक कौशल दिखाया था। IPS में शामिल होने से पहले, उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और अपने पहले प्रयास में ही UPSC परीक्षा पास कर ली। उनके असामयिक निधन ने एक ऐसा शून्य छोड़ दिया है जिसे उनके परिवार और सहकर्मियों दोनों के लिए भरना मुश्किल होगा।
हर्षवर्धन का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बेंगलुरु से वाराणसी ले जाया जा रहा है। पूरा परिवार इस अपूरणीय क्षति पर शोक मना रहा है और अपने प्यारे बेटे और भाई की अंतिम विदाई की तैयारी कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications