UDAY SINGH: कौन हैं उदय सिंह? जो बने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के अध्यक्ष, अथाह संपत्ति के हैं मालिक

UDAY SINGH (national president Jan Suraaj Party): बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी ने पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह अपना पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। पटना में सोमवार (19 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पप्पू सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा खुद पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने की है। प्रशांत किशोर ने कहा कि उदय सिंह जैसे अनुभवी नेता का जन सुराज से जुड़ना पार्टी को मजबूती देगा और बिहार में सकारात्मक बदलाव की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

प्रशांत ने बताया कि जन सुराज पार्टी की 150 सदस्यों की कोर कमिटी ने बहुमत नहीं बल्कि सर्वसम्मति से ये फैसला किया है कि पप्पू सिंह पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। पप्पू सिंह पर्निया के दिग्गज नेता हैं। प्रशांत किशोर ने कहा, " हम उनका स्वागत करते हैं। हमें ही नहीं पूरे जनसुराज, पूरे बिहार के लोगों को उम्मीद है कि जो उनका अनुभव रहा है, उसे इस्तेमाल करते हुए वे बड़े मंच से जुड़कर बिहार के लिए कुछ करें... वे केवल जनसुराज को आगे बढ़ाएंगे ऐसी ही नहीं बल्कि पूरे बिहार को आगे बढ़ाएंगे ऐसी आशा और अपेक्षा है।" ऐसे में आइए जानें कौन हैं उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह? कितनी है उनकी संपत्ति?

UDAY SINGH national president Jan Suraaj Party

Who is UDAY SINGH: कौन हैं उदय सिंह?

🔴 पप्पू सिंह पूर्णिया लोकसभा सीट से दो बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रह चुके हैं। साल 2019 में जब जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) और भाजपा का दोबारा गठबंधन हुआ और पूर्णिया सीट जेडीयू को चली गई तो उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस का दामन थाम लिया। वो लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन हार गए थे।

🔴 उदय सिंह का जन्म 9 नवंबर 1952 में हुआ है, वे बिहार के मूल निवासी हैं। उदय सिंह राजनीतिक और ब्यूरोक्रेट परिवार से आते हैं। उदय सिंह 12वीं पास हैं, उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है।

🔴 उदय सिंह के पिता टीपी सिंह (त्रिभुवन प्रसाद सिंह) आईसीएस अधिकारी थे। यहां बता दें कि देश की आजादी से पहले आईएएस को आईसीएस कहते थे।

🔴 उदय सिंह की मां माधुरी सिंह भी पूर्णिया से दो बार सांसद रह चुकी हैं। उदय सिंह के बड़े भाई एनके सिंह जेडीयू के राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वो भाजपा के नेता हैं।

🔴 उदय सिंह की बहन श्यामा सिंह और बहनोई निखिल कुमार औरंगाबाद से कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। निखिल कुमार नागालैंड और केरल के पूर्व राज्यपाल भी रह चुके हैं। वह दिल्ली के पुलिस आयुक्त, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के निदेशक, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल में निदेशक भी रह चुके हैं। निखिल कुमार पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा के बेटे हैं।

🔴 उदय सिंह उस वक्त विवादों में आए थे, जब बीपीएससी आंदोलन के वक्त प्रशांत किशोर के अनशन के दौरान एक वैनिटी वैन को लेकर चर्चा हुई थी। उसके बाद मीडिया के सामने आकर उदय सिंह ने ही बताया था कि वो वैनिटी वैन उनकी है। उन्होंने प्रशांत किशोर को दोस्त के तौर पर इसे दिया था।

UDAY SINGH national president Jan Suraaj Party

UDAY SINGH Net Worth: उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह संपत्ति?

🔴 उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। 2019 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 341 करोड़ रुपये है। उनके ऊपर 71 करोड़ की देनदारियां हैं।

🔴 उदय सिंह के पास बैंक में 14 लाख कैश और उनकी पत्नी के पास 50 हजार रुपये कैश है। उन्होंने अलग-अलग बैंकों में 1.72 रुपये जमा किए हुए हैं। उन्होंने 64 करोड़ रुपये निवेश किया है। उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर कार है। उदय सिंह और उनकी पत्नी के पास एक करोड़ रुपये का सोना और चांदी है।

🔴 प्रशांत किशोर पटना में जिस शेखपुरा हाउस में रहते हैं, वो भी पप्पू सिंह का ही है। पप्पू सिंह भी इसी बंगले के एक हिस्से में रहते हैं। इस बंगले के दूसरे हिस्से में जन सुराज पार्टी का ऑफिस भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+