Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shalini Mishra कौन हैं? नीतीश की 'पुरानी छुरी' ने फिर काट दी तेजस्वी की सारी कड़ियां! जानें पति कौन?

Shalini Mishra Caste : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों ने एक बार फिर साबित कर दिया इस बार भी नीतीश कुमार की सरकार। दरअसल, NDA को पूर्ण बहुमत मिला। इसी बीच, पूर्वी चंपारण की केसरिया विधानसभा सीट (क्रमांक 15) ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

इस सीट से एक बार फिर जेडीयू के टिकट पर चुनावी रण में उतरीं शालिनी मिश्रा ने परचम लहरा दिया है। कुल 22 राउंड की काउंटिंग में महागठबंधन (RJD+VIP) के VIP उम्मीदवार वरुण विजय को 16340 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से धूल चटा दी। इससे साफ है कि शालिनी मिश्रा 2020 की तरह इस बार भी जीत बरकरार रखेंगी। आइए जानते हैं कौन है शालिनी? क्या है उनकी कास्ट? पति कौन हैं?

Who Is Shalini Mishra

22 राउंड की काउंटिंंग में JDU का दबदबा

  • शालिनी मिश्रा (JDU-NDA): 78192 वोट- जीतीं
  • वरुण विजय (VIP-MGB): 61852 वोट- हारे

Who Is Shalini Mishra: आखिर कौन हैं शालिनी मिश्रा? नीतीश की सबसे भरोसेमंद 'पुरानी छुरी'

52 साल की शालिनी मिश्रा JDU की कद्दावर महिला नेत्री हैं और पार्टी की बिहार इकाई की राज्य महासचिव भी हैं। नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेताओं में शुमार शालिनी को पार्टी में 'महिला सुशासन का चेहरा' कहा जाता है।

Shalini Mishra Caste
  • शालिनी मिश्रा कितनी पढ़ी लिखीं: पोस्ट ग्रेजुएट। 1998 में गाजियाबाद के NIMT से MBA, 1995 में समस्तीपुर के BRSM कॉलेज से ग्रेजुएशन।
  • शालिनी मिश्रा संपत्ति (Shalini Mishra Net Worth): ₹3.31 करोड़+ (हलफनामा 2025)
    Who Is Shalini Mishra
  • शालिनी मिश्रा आपराधिक रिकॉर्ड: 1 केस (राजनीतिक प्रकृति का)
  • Who Is Shalini Mishra Husband: पति कमला मिश्रा मधुकर (प्रख्यात पत्रकार और पूर्व राज्यसभा सांसद रह चुके हैं)। कमला मधुकर नीतीश कैबिनेट में भी मंत्री रह चुके हैं।
  • Shalini Mishra Political Career: 2020 में पहली बार केसरिया से विधायक बनीं, RJD के संतोष कुशवाहा को 9,227 वोटों से हराया था। उस समय उन्हें 40,219 वोट (26.59%) मिले थे।
  • Shalini Mishra Specialty: शालिनी की खासियत क्या ?

    जमीनी कार्यकर्ता से लेकर पार्टी की राज्य महासचिव तक का सफर, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा पर जोर। नीतीश कैबिनेट में उन्हें अहम जिम्मेदारी मिलने की चर्चा तेज है।

    Who Is Shalini Mishra

    Kesaria Seat History: केसरिया सीट का इतिहास: 2015 में RJD, 2020-2025 में JDU का किला

    • 2015: RJD के डॉ. राजेश कुमार (रौशन) जीते
    • 2020: शालिनी मिश्रा (JDU) ने RJD को हराया
    • 2025: शालिनी मिश्रा ने फिर कब्जा बरकरार रखा, मार्जिन 3 गुना से ज्यादा!
      Who Is Shalini Mishra

      केसरिया दुनिया के सबसे ऊंचे बौद्ध स्तूप के लिए मशहूर है। भगवान बुद्ध की अंतिम यात्रा का साक्षी यह क्षेत्र अब नीतीश की 'सुशासन महिला' का गढ़ बन चुका है।

      Who Is Shalini Mishra

      Why Is Nitish Called 'old Knife': नीतीश की 'पुरानी छुरी' क्यों कहते हैं?

      पार्टी के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि जब भी नीतीश कुमार को केसरिया सीट पर 'पक्की जीत' चाहिए होती है, वे शालिनी मिश्रा को उतारते हैं। 2020 में भी यही हुआ था। इस बार महागठबंधन ने VIP को टिकट देकर नया दांव खेला, लेकिन शालिनी ने साबित कर दिया कि अनुभव और नीतीश का भरोसा किसी भी नए चेहरे से भारी पड़ता है। JDU सूत्रों का दावा - 'शालिनी जी नीतीश बाबू की पुरानी वाली छुरी हैं - जंग लगी नहीं, पहले से ज्यादा तेज हो गई हैं!'

      ये भी पढ़ें- Chhoti Kumari Caste: छपरा में Khesari Lal Yadav के 'तोते उड़ाने' वालीं BJP की छोटी कुमारी किस जाति से?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+