कौन हैं सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जो बनने जा रहे हैं बिहार के नए डिप्टी CM, BJP ने नए चेहरे पर खेला दांव
Samrat Chaudhary And Vijay Kumar Sinha: बिहार में राजनीतिक पर उथल-पुथल मच गई है। नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और 9वीं बार सीएम बनने को तैयार हैं।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बिहार में दो उप-मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बिहार के नए डिप्टी सीएम होंगे। भाजपा इस बार नए चेहरे पर दांव खेल रही है। आइए जानें कौन हैं सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा?

भाजपा ने इस बार भूमिहार समुदाय से आने वाले विजय कुमार सिन्हा और पिछड़ी जाति से आने वाले सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया है। भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना है और विजय सिन्हा को उप नेता चुना है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच गठबंधन हो चुकी है।
Who is Samrat Chaudhary: कौन हैं सम्राट चौधरी?
- सम्राट चौधरी भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और बिहार प्रदेश अध्यक्ष हैं। अब सम्राट चौधरी बिहार की नई सरकार में डिप्टी सीएम बनने जा रहे हैं।
- सम्राट चौधरी बिहार सरकार में 1999 में कृषि मंत्री और 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री रह चुके हैं।
- सम्राट चौधरी मुंगेर के लखनपुर गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म 16 नवंबर 1968 को हुआ है, उनके पिता का नाम शकुनी चौधरी और माता का नाम पार्वती देवी है।
- सम्राट चौधरी राजनीतिज्ञ परिवार से संबंध रखते हैं। सम्राट चौधरी के पिता सात बार विधायक और सांसद रह चुके हैं। वहीं उनकी माता पार्वती देवी तारापुर से विधायक रह चुकी हैं।
- सम्राट चौधरी ने मदुरई कामराज विश्वविद्यालय से पीएफसी की पढाई की है।
- सम्राट चौधरी ने ममता चौधरी से साल 2007 में शादी की थी। इनके दो बच्चे प्रणय प्रियम चौधरी और चारू प्रिया हैं।
- सम्राट चौधरी ने साल 1990 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने पहली बार 19 मई 1999 को बिहार सरकार में कृषि मंत्री के पद की शपथ ली थी।
- सम्राट चौधरी ने 2000 और 2010 में परबत्ता विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने।
- सम्राट चौधरी 2014 में बिहार सरकार में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री बने।
- सम्राट चौधरी 2018 में भाजपा के बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष बने।
Who is Vijay Kumar Sinha: कौन हैं विजय सिन्हा?
- विजय कुमार सिन्हा एक भारतीय राजनेता हैं और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वर्तमान में विजय सिन्हा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष हैं।
- विजय कुमार सिन्हा 2010 से बिहार के लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
- विजय कुमार सिन्हा 25 नवंबर 2020 से 24 अगस्त 2022 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष थे।
- विजय सिन्हा ने वर्तमान सत्तारूढ़ महागठबंधन द्वारा उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications