Chetan Anand: एक दिन पहले तेजस्वी के घर खेला क्रिकेट, अगले दिन विधानसभा में बदला पाला, जानें कौन हैं चेतन आनंद
RJD MLA Chetan Anand: बिहार की सियासत में सोमवार (12 फरवरी) को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान गजब का सीन देखने को मिला। रविवार को जहां राजद विधायक चेतन आनंद ने पटना में पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास के अंदर क्रिकेट खेला। तो अगले दिन विधानसभा में नीतीश सरकार की तरफ से बैठ गए।
हालांकि वो अकेले नहीं थे। उनके अलावा राजद विधायक नीलम देवी और प्रह्लाद यादव भी सरकार की तरफ से बैठे दिखाई दिए। ऐसे में जानिए कौन हैं चेतन आनंद, जिन्होंने फ्लोर टेस्ट से पहले पाला बदलकर तेजस्वी का झटका दिया।

दरअसल, राजद को झटका देते हुए विधायक चेतन आनंद राजद खेमे से अलग होते हुए नीतीश सरकार के पाले में जाकर बैठे तो सियासी चर्चाएं तेज हो गई। बहुमत परीक्षण से पहले एकजुट होने का दावा करने वाली आरजेडी से उसके विधायक ने खेमा अलग कर लिया। विधानसभा में राज्यपाल के संबोधन के वक्त चेतन आनंद आरजेडी के खेमे के साथ नहीं दिखे।
#WATCH | RJD MLAs Chetan Anand, Neelam Devi
— ANI (@ANI) February 12, 2024
and Prahlad Yadav sit on the government side in the Bihar Assembly in Patna.
Floor Test of CM Nitish Kumar's government to prove their majority will be held today. pic.twitter.com/JhIlNiaiNR
कौन हैं RJD विधायक चेतन आनंद?
RJD विधायक चेतन आनंद पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे हैं। और बिहार के शिवहर सीटे से आरजेडी के विधायक हैं। बता दें कि अभी कुछ महीने पहले ही आनंद मोहन को जेल से बाहर निकालने के लिए नीतीश कुमार ने कानून में बदलाव किया था।
चेतन आनंद को 10 फरवरी को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर गिटार बजाते हुए और क्रिकेट खेलते हुए देखा गया था। उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो तेजस्वी के आवास पर खेल रहे हैं।
#WATCH | Bihar: RJD MLA Chetan Anand plays cricket inside former deputy CM and RJD leader Tejashwi Yadav's residence in Patna. pic.twitter.com/a1MG5Nk5CL
— ANI (@ANI) February 11, 2024
चेतन आनंद ने लिखा पोस्ट
वहीं विश्वास मत से पहले चेतन आनंद के पाला बदलकर आरजेडी से एनडीए में शामिल होने के बाद उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि ठाकुर के कुएं में पानी बहुत है, सब को पिलाना है।
तेजस्वी यादव के घर पहुंची थी पुलिस
इससे पहले बाहुबली आनंद मोहन सिंह के बेटे और राजद विधायक चेतन आनंद के गायब होने की उनके भाई अंशुमन आनंद द्वारा लिखित सूचना पर तेजस्वी यादव के आवास पर पुलिस पहुंची थी। चेतन के भाई की अर्जी के आधार पर पटना पुलिस तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची थी।












Click it and Unblock the Notifications