तेज प्रताप और मंत्री के बीच कौन है मिस्ट्री वुमन मोनिका मणि? दिल्ली होटल का राज, उस रात आखिर क्या हुआ था?

बिहार की सियासत में इन दिनों एक महिला का नाम अचानक चर्चा में आ गया है। नाम है मोनिका मणि। मामला जुड़ा है लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और बिहार के मंत्री संजय सिंह के बीच चल रहे विवाद से। विवाद की शुरुआत दिल्ली के एक होटल में हुई कथित घटना से जुड़ी बातों के सामने आने के बाद हुई। तेज प्रताप यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का जिक्र किया। इसके बाद मामला तेजी से राजनीतिक और कानूनी बहस में बदल गया।

संजय सिंह की तरफ से तेज प्रताप को 50 करोड़ रुपये की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजे जाने की बात सामने आई। इसी नोटिस में मोनिका मणि का नाम भी आया। इसके बाद सवाल उठा कि आखिर मोनिका कौन हैं? तेज प्रताप से उनका क्या रिश्ता है? वह दिल्ली के उस होटल में क्यों थीं? और उस रात वहां क्या हुआ था?

Who is Monica Mani tej Pratap yadav Sanjay Singh Delhi Hotel controversy explainer

मोनिका मणि ने अब सामने आकर अपनी तरफ से पूरी कहानी बताई है। हालांकि, उनके लगाए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके बाद राजनीतिक हलकों से लेकर मीडिया तक हर तरफ यह सवाल तैरने लगा कि आखिर यह मिस्ट्री वुमन कौन है और उस रात होटल के बंद कमरे के भीतर क्या हुआ था?

कौन हैं मोनिका मणि (Who Is Monica Mani)

मुजफ्फरपुर की रहने वाली मोनिका मणि ने खुद को 2017 की मिसेज इंडिया बताया है। उनका कहना है कि वह राजनीति में काम करने के इरादे से तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल से जुड़ी थीं। इसी राजनीतिक कनेक्शन की वजह से उनका तेज प्रताप से संपर्क था।

मोनिका मणि का कहना है कि संजय सिंह और तेज प्रताप के बीच चल रहे विवाद में उनका नाम सामने आने के बाद उनकी निजी जिंदगी भी प्रभावित हुई। उनका कहना है कि उन्हें इस पूरे विवाद में अपनी सफाई देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मोनिका मणि ने कहा,

"संजय सिंह और तेज प्रताप के विवाद में मेरा नाम क्यों लाया गया, यह मेरी समझ से बाहर है। अगर मेरा नाम लेकर मेरे बारे में बातें कही गई हैं, तो मैं भी मानहानि की कार्रवाई के बारे में सोच सकती हूं। मेरा नाम और मुजफ्फरपुर से जुड़ा विवरण सामने आने के बाद लोग मुझसे सवाल करने लगे हैं।"

दिल्ली के होटल में क्यों पहुंची थीं मोनिका मणि?

मोनिका मणि के मुताबिक वह पहले से दिल्ली में थीं। उनका कहना है कि होटल जाने से करीब एक दिन पहले तेज प्रताप यादव का फोन आया था। उन्होंने उनसे पूछा था कि वह पार्टी के कार्यक्रम में क्यों नहीं आईं और इस समय कहां हैं।

मोनिका मणि ने बताया कि उन्होंने तेज प्रताप को बताया कि वह दिल्ली में हैं। इसके बाद दोनों की मुलाकात की बात तय हुई। जब वह होटल पहुंचीं तो वहां कई लोग मौजूद थे। इनमें पार्टी से जुड़े कुछ लोग और तेज प्रताप के घर के कर्मचारी भी शामिल थे।

मोनिका मणि के मुताबिक वहां एक मनोरंजन परियोजना से जुड़े लोग भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि तेज प्रताप ने उनसे मुलाकात कराई और उनके सामने अभिनय का प्रस्ताव भी रखा गया। मोनिका ने कहा,

"मुझे बताया गया कि एक सीरीज पर काम हो रहा है और मुझे भी उसमें लिया जा सकता है। मैंने साफ कहा कि मेरी इसमें दिलचस्पी नहीं है। मैं राजनीति में काम करने के लिए पार्टी से जुड़ी थी और मेरा फोकस उसी पर था।"

कमरे में ऐसा क्या हुआ, जिसे लेकर मचा बवाल?

मामले का सबसे गंभीर हिस्सा वह है, जिसे लेकर मोनिका मणि ने तेज प्रताप पर सीधे आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक बाद में तेज प्रताप और उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति उनके कमरे में आए। मोनिका का दावा है कि कमरे में उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ शारीरिक तौर पर मारपीट की गई। मोनिका के मुताबिक यह सब दूसरे लोगों के सामने हुआ।

उन्होंने कहा, "जिस व्यक्ति पर मैंने भरोसा किया था, उसी ने मेरे साथ कमरे में गलत व्यवहार किया। गाली-गलौज हुई और मेरे साथ मारपीट भी की गई। मैं इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं कर सकती थी। इसलिए मैं वहां से निकल गई।"

मोनिका के मुताबिक वह सुबह करीब 6 बजे होटल से निकल गईं और सीधे एयरपोर्ट चली गईं। उन्होंने बताया कि वह बिना किसी को बताए वहां से चली गई थीं।

घटना के बाद पार्टी से क्यों दूर हुईं मोनिका मणि?

मोनिका मणि का कहना है कि उस घटना के बाद उन्होंने तेज प्रताप की पार्टी या उनकी राजनीतिक गतिविधियों से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया। उन्होंने इस अनुभव को अपने लिए बेहद मुश्किल बताया।

उनका दावा है कि घटना के बाद उन्हें मानसिक तौर पर इससे बाहर निकलने में काफी समय लगा। उनके मुताबिक घटना के करीब डेढ़ महीने बाद उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपनी बात रखने का फैसला किया।

मोनिका मणि ने कहा, "उस दिन मैंने गुस्से में ही कह दिया था कि मेरे साथ जो हुआ, उसके बाद भी मैं रुकने वाली नहीं हूं। किसी के गलत व्यवहार से मेरा हौसला नहीं टूटेगा। अब मैं चाहती हूं कि जिसकी गलती है, वह उसकी जिम्मेदारी ले।"

संजय सिंह से भी क्यों नाराज हैं मोनिका मणि?

मोनिका मणि सिर्फ तेज प्रताप के आरोपों पर ही सवाल नहीं उठा रहीं। उनका कहना है कि संजय सिंह की तरफ से भी विवाद में उनका नाम सामने लाया गया। यही वजह है कि वह उनसे भी सवाल कर रही हैं। उनका कहना है कि दो नेताओं के बीच चल रही कानूनी और राजनीतिक लड़ाई में किसी तीसरे व्यक्ति का नाम इस तरह सामने लाना सही नहीं है।

मोनिका मणि ने कहा,

"अगर किसी को अपनी सफाई देनी है तो उसके लिए किसी दूसरे व्यक्ति का नाम इस्तेमाल करना सही तरीका नहीं है। मेरा नाम इस विवाद में क्यों आया, इसका जवाब मुझे चाहिए। मैं उन दोनों के झगड़े का हिस्सा नहीं हूं।"

परिवार पर भी पड़ा असर, मोनिका मणि ने बताई अपनी परेशानी

मोनिका मणि का कहना है कि उनके परिवार को पहले इस घटना की जानकारी नहीं थी। अब जब उनका नाम सार्वजनिक हो गया है तो परिवार में भी चिंता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि किसी महिला का नाम इस तरह सार्वजनिक विवाद में आने का असर सिर्फ उस व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता। परिवार भी सवाल करने लगता है कि बाहर जाने वाली लड़की को लेकर क्या सावधानी बरती जाए।

मोनिका मणि ने कहा,

"मेरी सामाजिक छवि को जो नुकसान हुआ है, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? तेज प्रताप या संजय सिंह? मैं चाहती हूं कि दोनों अपनी-अपनी भूमिका को लेकर साफ बात करें। अगर होटल में क्या हुआ, इसकी सच्चाई जाननी है तो होटल से भी इसकी जांच कराई जा सकती है।"

घटना के बाद से गहरे सदमे में रहीं मोनिका का कहना है कि इस एक हादसे ने उनके मनोबल को तोड़ दिया था। करीब डेढ़ महीने बाद हिम्मत जुटाकर वह अपनी बात सामने रख पाई हैं। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि नेताओं की इस गंदी राजनीति का असर उनके परिवार पर पड़ रहा है। अब रिश्तेदार और घरवाले इस बात को लेकर चिंतित हैं कि महिलाओं को घर से बाहर काम करने या राजनीति में जाने देना चाहिए या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+