Bihar News: कौन हैं चार्टर प्लेन से चलने वाले IAS निलेश देवरे? जिनकी वजह से बिहार विधानसभा में छिड़ गई 'जंग'

Nilesh Deore IAS Bihar: बिहार के प्रशासनिक गलियारों से लेकर विधानसभा तक इन दिनों आईएएस निलेश रामचंद्र देवरे का नाम चर्चा का केंद्र बना हुआ है। विवाद की जड़ पिछले साल जुलाई में उनके द्वारा परिवार के साथ की गई एक चार्टर प्लेन की यात्रा है। विपक्ष, खास तौर पर आरजेडी, इस यात्रा के खर्च और औचित्य पर सवाल उठा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष के मंत्री अशोक चौधरी ने इसे जातिगत और राजनीतिक रंग देते हुए अधिकारी का बचाव किया है।

एक डॉक्टर से सख्त आईएएस बने निलेश देवरे के इर्द-गिर्द बुना यह विवाद अब बिहार की राजनीति का एक गरमा-गरम मुद्दा बन चुका है।

Nilesh Deore IAS Bihar

कौन हैं निलेश देवरे? डॉक्टर से अफसर तक का सफर

महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले निलेश रामचंद्र देवरे 2011 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उनके पिता कृषि विभाग में थे, इसलिए सरकारी सेवा का जज्बा उन्हें घर से ही मिला। दिलचस्प बात यह है कि निलेश पेशे से एक डॉक्टर (MBBS) हैं, लेकिन उन्होंने मरीजों की सेवा के साथ-साथ सिस्टम को सुधारने के लिए यूपीएससी को चुना। बिहार में अपनी सख्त कार्यशैली के लिए मशहूर देवरे ने मधुबनी, बांका और छपरा जैसे जिलों में बतौर डीएम अपनी खास पहचान बनाई है।

ये भी पढ़ें: Bihar Airport: बिहार की चमकी किस्मत! 100KM में 5 एयरपोर्ट, पटना-गया समेत इन शहरवासियों की बल्ले-बल्ले

चार्टर प्लेन विवाद: विपक्ष के तीखे सवाल

विवाद तब शुरू हुआ जब विधानसभा में आरजेडी विधायक राहुल शर्मा ने निलेश देवरे की चार्टर प्लेन यात्रा का मुद्दा उठाया। आरोप है कि जुलाई 2025 में उन्होंने अपने परिवार के साथ निजी विमान से पटना की यात्रा की थी। विपक्ष का सीधा सवाल है कि एक सरकारी अधिकारी के पास चार्टर प्लेन बुक करने के लिए इतना पैसा कहां से आया? इस यात्रा का बिल किसने भरा? क्या यह पद का दुरुपयोग है या इसके पीछे कोई और वित्तीय कहानी छिपी है?

मंत्री अशोक चौधरी का बचाव और 'जाति' वाला एंगल

विधानसभा में जब हंगामा बढ़ा, तो जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने साफ किया कि उस विमान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वे खुद भी मौजूद थे। मंत्री ने तर्क दिया कि अगर विभाग के अधिकारी उसी विमान से परिवार के साथ वापस आ गए जो वैसे भी बिहार लौट रहा था, तो इसमें गलत क्या है? उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए इसे 'दलित-पिछड़ा' विरोधी मानसिकता बताया और पूछा कि क्या पिछड़ों को हवाई जहाज में बैठने का हक नहीं है?

ये भी पढ़ें: Bihar News: भोजपुर की 'पैड वाली मुखिया’ बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल,

पर्यटन विभाग के सचिव हैं निलेश देवरे

आईएएस निलेश देवरे फिलहाल बिहार पर्यटन विभाग के सचिव हैं। इससे पहले वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी सचिव (PS) भी रह चुके हैं, जिससे उनकी प्रशासनिक पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है। अपनी कड़क और ईमानदार छवि के लिए जाने जाने वाले देवरे इस विवाद के बीच चर्चा में तो हैं, लेकिन अब देखना यह है कि यह मामला महज राजनीतिक नारेबाजी बनकर रह जाता है या इसकी कोई आधिकारिक जांच शुरू हो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+