Bihar News: कौन है हुलास पांडेय जिसका बिहार के बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में आया नाम, जानिए
Bihar News: बिहार में बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड मामले हुलास पांडे का नाम आने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। चुनावी दांव पेंच के बीच चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष पार्षद हुलास पांडेय को सीबीआई की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में मुख्य आरोपी बनाया गया है।
हुलास पांडे का नाम बक्सर के बाहुबलियों में शामिल किया जाता है। इस पर पैसों के अवैध लेन देन से लेकर हथियारों की तस्करी और हत्या जैसे संगीन आरोप दर्ज हैं। एनआईए की टीम ने जब हुलास पांडे के पटना स्थित आवासा पर छापेमारी की थी तो, डेढ़ किलो सोना और 45 लाख रुपये नगद बरामद हुए थे।

हुलास पांडेय बालू कारोबारी है, उसके संबंध बालू माफियों के साथ भी हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले में NIA ने हुलास पांडे के विभिन्न ठिकानों (पटना, आरा और बक्सर) पर छापेमारी की थी। इसके अपराधों की फ़ेहरिस्त काफी लंबी है।
अवैध अथियार रखना, हत्या की कोशिश, मर्डर, जान से मारने की धमकी, आपराधिक साजिश, शांति भंग, सरकारी अधिकारी को धमकी, अवैध वसूली और रंगदारी जैसे कई मामलों के तहत विभिन्न थानों में मामला दर्ज है। वहीं अब ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में मुख्य आरोपी में उसका नाम शामिल किया गया है।
1 जून 2012 को रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की मॉर्निंग वॉक करते वक्त हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हुलास पांडेय को सीबीआई ने मुख्य आरोपी बताया है। हुलास पांडेय एमएलसी भी रह चुके हैं। फिलहाल वह चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं।
हुलास पांडेय की संपत्ति की 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। उनका जन्म 31 दिसंबर, 1976 को हुआ था। वह मूल रूप से न्यू एरिया डेहरी ऑनसॉन, डालमियॉ नगर, जिला रोहतास की रहने वाले है। 24 जुलाई, 2009 को बिहार विधान परिषद् की सदस्यता मिली थी। वर्तमान में वह बेली रोड, पटना में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications