Anu Kumari कौन हैं? बिहार चुनाव में इस 'लेडी सिंघम' का खौफ! जानवरों की डॉक्टर कैसे बन गईं DSP?
Who Is Dsp Anu Kumari, Buzz In Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में शांतिपूर्ण मतदान के बीच पटना की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) डॉ. अनु कुमारी एक बार फिर चर्चा में हैं। 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर यह तेज-तर्रार अधिकारी मतदान केंद्रों का जायजा ले रही हैं और शरारती तत्वों पर नजर रखे हुए हैं। गुरुवार (6 नवंबर 2025) को उन्होंने पटना के पोलिंग बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कहा, 'मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।
पुलिस-प्रशासन जनता की पूरी मदद कर रहे हैं। कहीं कोई समस्या नहीं है, छोटी-मोटी असुविधाओं का तुरंत समाधान हो रहा है।' अनु कुमारी का यह दृढ़ संकल्प न केवल चुनावी माहौल को सुरक्षित रख रहा है, बल्कि बीपीएससी अभ्यर्थियों के बीच भी उनका खौफ बरकरार है। आइए जानते हैं कि एक जानवरों की डॉक्टर कैसे बनी पटना शहर की DSP?...

Who Is Patna DSP Anu Kumari: डॉक्टर से डीएसपी तक, संघर्ष और सफलता की मिसाल
औरंगाबाद के दाउदनगर की रहने वाली डॉ. अनु कुमारी ने न केवल चिकित्सा क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई, बल्कि बीपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में भी झंडा बुलंद किया। जमशेदपुर में जन्मीं अनु के पिता सेना में थे, जो बाद में बैंकिंग सेक्टर में आ गए। रांची से वेटरनरी साइंस में डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने दानापुर में पशु चिकित्सा पदाधिकारी (Veterinary Officer-Doctor) के रूप में सेवा दी। इसके अलावा, डीआरडीओ, एग्रीकल्चर ऑफिसर और वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पदों पर भी रहीं।

Patna DSP Anu Kumari Strugle Story: 5-6 घंटे रोज की पढ़ाई, 5 साल की बेटी के बावजूद बनीं DSP
63वीं बीपीएससी में सफलता के बाद वे वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बनीं, जबकि 64वीं बीपीएससी (रैंक 786, इंग्लिश मीडियम से) में डीएसपी पद हासिल किया। वर्तमान में पटना सचिवालय में तैनात, अनु ने जमशेदपुर और गोपालगंज जैसे जिलों में भी अपनी सेवाएं दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सफलता का श्रेय परिवार को जाता है। पटना में सेल्फ स्टडी से 5-6 घंटे रोज पढ़ाई की। आत्मविश्वास बनाए रखा।' एक पांच साल की बेटी की मां होने के बावजूद, पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच 'स्मार्ट स्टडी' से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उनके पति डॉ. रंजीत कुमार (Dr. Ranjit Kumar) AIIMS पटना में पदस्थ हैं।

Patna DSP Anu Kumari Lady Singham: BPSC अभ्यर्थियों के बीच 'लेडी सिंघम' का जलवा
जनवरी 2025 में पटना की सड़कों पर बीपीएससी अभ्यर्थियों का जोरदार हंगामा जारी था। इनकम टैक्स से लेकर बीपीएससी ऑफिस तक बेली रोड जाम हो गया। ऐसे में डीएसपी अनु कुमारी ने मोर्चा संभाला। सड़क के एक छोर से दूसरे तक दौड़ते हुए उन्होंने अभ्यर्थियों को शांत किया, समझाया और गर्दनीबाग थाने की ओर लौटने को कहा। जब प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रगान गाकर टाला, तो अनु खुद सावधान होकर खड़ी रहीं। उनकी सूझबूझ से बेली रोड खाली हुआ। अभ्यर्थी आज भी उन्हें 'लेडी सिंघम' कहकर सलाम ठोकते हैं।

अनु कुमारी जैसे अधिकारियों की सतर्कता से चुनाव शांतिपूर्ण हो रहा है। डीएसपी पद पर आने के बाद उन्होंने कहा, 'महिलाओं को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।' उनकी प्रेरणा से कई युवा अब सिविल सेवा की ओर रुख कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- IAS Pari Bishnoi: UPSC का पहला अटेम्प्ट असफल, तनाव से बढ़ा 45Kg वजन, IAS बनते वक्त पाया करीना वाला '0 फिगर'?
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications