IAS Pari Bishnoi: UPSC का पहला अटेम्प्ट असफल, तनाव से बढ़ा 45Kg वजन, IAS बनते वक्त पाया करीना वाला '0 फिगर'?
IAS Pari Bishnoi Struggle Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में शुमार है। कई IAS अधिकारी अपनी प्रेरक यात्राओं से लाखों अभ्यर्थियों को मोटिवेट करते हैं, खासकर वे जो साधारण बैकग्राउंड से आते हैं और मानसिक-शारीरिक संघर्षों को खुलकर साझा करते हैं। हाल ही में IAS परी बिश्नोई ने इंस्टाग्राम पर अपनी UPSC तैयारी की कठिनाइयों को बयां किया, जो वायरल हो गई।
उन्होंने बताया कि कैसे एक असफल प्रयास उनके तनाव का कारण बना। ऐसे में खाना खाने से उनका 45 किलो वजन बढ़ गया। परी ने उन यादों से जुड़ एक फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा की। हालांकि, 8 साल पुरानी तस्वीरों ने लोगों को सोचने पर जरूर मजबूर किया। आइए आपको रूबरू कराते हैं कि कैसे IAS बनते ही परी ने 'जीरो' फिगर मेंटेन की ओर चली गईं...

IAS Pari Bishnoi 45 KG Weight Loss Tips : कैसे कम किया 45 किलो वजन?
2017 में UPSC का पहला प्रयास फेल होने पर परी राजस्थान के गृहनगर लौट आईं। निराशा ने उन्हें आत्म-अलगाव की ओर धकेला। परी ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'मैं दुनिया से कट गई। तनाव में खाना ही सहारा बन गया,' उन्होंने वीडियो में लिखा। नतीजा? वजन 45 किलो बढ़ गया।

शारीरिक बदलाव के साथ भावनात्मक बोझ भी बढ़ा-वह खुद को पहचान नहीं पा रही थीं।वीडियो में स्क्रीन टेक्स्ट से उनका सफर दिखाया गया:- हार से निराशा, फिर वापसी। उन्होंने मैसेज दिया, 'असली जीत हार न मानने में है। अगर मुश्किल दौर चल रहा है, तो आप फंसे नहीं, टूटे नहीं। जिंदगी बदलना आपके हाथ में है।'

IAS Pari Bishnoi UPSC Crack: वापसी की शुरुआत: इंटरव्यू कॉल ने बदला सब
दो साल बाद UPSC इंटरव्यू का कॉल आया तो, परी ने ठान लिया-यह लड़ाई सिर्फ रैंक के लिए नहीं, खुद के लिए। ट्रेनिंग, वेटलिफ्टिंग, पौष्टिक डाइट (ताजा जूस और हेल्दी फूड) और सख्त डिसिप्लिन अपनाया। परी के मुताबिक, 'वजन कम करना सिर्फ नंबर्स नहीं, डर-संदेह दूर करने का तरीका था। फिटनेस जर्नी ने मानसिक ताकत लौटाई, और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करीना कपूर उर्फ बेबो जैसा 'जीरो' फिगर हासिल हुआ।

IAS Pari Bishnoi News: तैयारी की गलतियां, जो बनीं सबक
एक अन्य पोस्ट में परी ने पुरानी गलतियों पर खुलासा किया:-टॉपर्स की स्ट्रेटजी एनालाइजर किए बिना कोचिंग का ब्लाइंड फॉलो।कोई फिक्स्ड टाइम-टेबल या सब्जेक्ट-स्पेसिफिक गोल नहीं।परीक्षा पैटर्न और पिछले पेपर्स इग्नोर, सिर्फ इंटरेस्ट वाली चीजें पढ़ीं।इनसे सीखकर अगले अटेंप्ट में सुधार किया। रणनीति और सेल्फ-अवेयरनेस पर फोकस ने कामयाबी दिलाई।

IAS Pari Bishnoi UPSC Success Story : सफलता की मंजिल: 30वीं रैंक
2019 में दृढ़ता रंग लाई-UPSC में ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल की। यह कहानी संकल्प की मिसाल है, जो ऑनलाइन लाखों को इंस्पायर कर रही।

IAS Pari Bishnoi Husband: IAS परी बिश्नोई का पति कौन?
परी का विवाह भाजपा नेता एवं हरियाणा के पूर्व CM भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई से हुआ। फरवरी 2025 में दंपती ने बेटी वेदा का स्वागत किया। परी की जर्नी साबित करती है- असफलता अंत नहीं, नई शुरुआत है। UPSC अभ्यर्थियों के लिए यह रिमाइंडर-हार मत मानो, बदलाव संभव है।
ये भी पढ़ें- IAS Pari Bishnoi की बेटी का नाम Vedaa, बेटा नहीं होने पर परिजनों को सुनने पड़े थे ताने, खुद ने बयां किया दर्द












Click it and Unblock the Notifications