Bihar Politics: जब लालू यादव पंहुचे मरीन ड्राइव, कुल्फी खाते पूछा तेजस्वी ठीक काम कर रहे है न?
Lalu Yadav Marine Drive Visit: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री अपने मज़ाकिया अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लालू यादव अपना ज़्यादा वक्त पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर ही बिताते और लोगों से मुलाकात करते हुए नज़र आ जाते हैं। इसके अलावा विभिन कार्यकर्मों में भी शामिल होते नजर आ रहे हैं।
लालू प्रसाद यादव स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर अपने पुराने दिनों के मित्र शिवानन्द तिवारी के साथ घूमते नज़र आये। वह अपने दोस्त के मरीन ड्राइव का नज़ारा लेने पहुंचे और वहां का लुत्फ़ उठाया। इसी क्रम में उन्होंने कुल्फी का भी ज़ायका लिया। वहीं कुल्फी खाते हुए लोगों से मुख़ातिब हुए और पूछ तेजस्वी यादव ठीक काम कर रहे हैं ना?

लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव के विभाग के कामकाज के साथ गंगा पथ निर्माण के दूसरे फेज पर चल रहे काम की स्थिति का भी जायजा लिया। इसके साथ सरकार की मरीन ड्राइव को और भी बेहतर बनाने के लिए क्या योजना है उसकी भी जानकारी हासिल किया और कुछ सुझाव भी दिए।
लालू प्रसाद यादव जब रथ नुमा कार में सैर के लिए निकले लोगों ने जमकर सेल्फी ली और वीडियो भी बनाया। करीब 25 मिनट के सफ़र के दौरान लालू प्रसाद यादव ने भी लोगों का अभिवादन किया। लालू यादव के लिए उमड़ी भीड़ को देखकर लगा कि आज भी उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है।
लालू प्रसाद यादव काफी खुश नज़र आ रहे थे, उनके चेहरे की चमक पुराने अंदाज़ जैसी थी। लालू यादव जब बीमार थे तो सेहत काफी खराब हो गई थी। वह सुस्त पड़ गए थे, लेकिन अब वह पहले की तरह दिलखुश अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। बिहार की सियासत में भी किंग मेकर की भूमिका निभा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications