PICS: लालू के गाने ने मिटा दी दूरियां, एक मंच पर साथ दिखे राजनीति के जानी दुश्मन
होली के लोकगीतों की जैसे ही शुरुआत हुई लोगों को भी इसी बात का इंतजार था कि कार्यक्रम में मौजूद लालू क्या खुद को रोक पाएंगे! तो बस तीन-चार फगुआ गीत हुए ही थे कि लालू ने मंच पर दस्तक दे ही दी।
पटना। होली खेले रघुवीरा अवध में...रंगबाज फगुनवा आई...सुनते-सुनते राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर चढ़ते हुए हाथ में माइक लेकर खुद गुनगुनाने लगे 'होली खेले बाबा हरिहरनाथ...'। फिर क्या था लालू यादव के होली गीतों से पूरा माहौल होलीमय हो गया। नेता से लेकर दर्शकों तक सभी लालू यादव के गीत पर झूमने लगे।



सदन में एक दूसरे का विरोध करने वाले नेता सभी विरोध भुलाकर एक दूसरे के साथ होली के गीतों का आनंद ले रहे थे। ये नजारा पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर के मुक्ताकाश मंच पर देखने को मिला जहां राजनीति के धुरंधर कहे जाने वाले सभी नेता मौजूद थे।

बता दें कि राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान होली प्रोग्राम को लेकर कई गायक और राजनेता मौजूद थे। जिसमें लालू प्रसाद यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार, जीतन राम मांझी, विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री अब्दुल बारी सिद्दकी समेत अन्य लोगों के साथ-साथ दर्शकों से पूरा हॉल भरा हुआ था।


जैसे ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी और गायिका कल्पना ने सबसे पहले '...जिया हो बिहार के लाला, जिया तू हजार साल... गाया माहौल होलीमय हो गया फिर होली खेले रघुवीरा अवध में... तो कल्पना ने रंगबाज फगुनवा आई...फगुआ में आइल बाडें सैंया हो रतिया जियान होई न...' जैसे गीतों समा बांधना शुरू ही किया था कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव खुद को रोक नहीं पाए और सीधे मंच पर पहुंच गए और अपने माइक लेते हुए होली गीत गाना शुरू कर दिया। लालू यादव ने जैसे सोनपुर में होली खेले बाबा हरिहरनाथ...गाया दर्शक झूमने लगे और खड़े होकर ताली बजाने लगे।

इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी एक दूसरे के साथ काफी बातचीत करते नजर आए तो सदन में एक दूसरे का विरोध करने वाले इन नेताओं ने एक मंच पर आकर होली के गीतों का आनंद उठाया।












Click it and Unblock the Notifications