Bihar Politics: CM नीतीश कुमार का क्या होगा अगला क़दम? JDU MLA राजकुमार ने कही ये बात

Bihar CM Nitish Kumar News: बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सियासी चाल से एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। एनडीए के साथ हाथ मिलाते हुए भाजपा का कमल खिला दिया है। बिहार में नई सरकार बनने के बाद एनडीए नेताओं का दावा है कि डबल इंजन की सरकार में बिहार में विकास की रफ़्तार तेज़ होगा।

बिहार में बदले सियासी समीकरण के बीच लोगों के ज़ेहन में एक बात घर कर रही है कि अब सीएम नीतीश कुमार का अगला क़दम क्या होगा। सियासी सवालों के बीच वन इंडिया हिंदी से जदयू से मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने ख़ास बातचीत की।

What will be the next step of CM Nitish Kumar? JDU MLA Raj kumar said this Bihar Political News

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए जदयू विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास की सियासत करते हैं। बिहार के हित में जो होता है, वही फ़ैसला लेते हैं। जब उनसे सवाल किया कि नीतीश कुमार ने जब इस्तीफ़ा दिया तो भावुक दिखे।

सीएमी नीतीश कुमार ने कहा कि वह दवाब में थे, जो करना चाह रहे थे, वह हो नहीं पा रहा था। इसलिए इस्तीफ़ा दिया। अब नीतीश कुमार ने महागठबंधन से रिश्ता तोड़ते हुए एनडीए के साथ सरकार बना ली है। उनपर जो भी दवाब था, वह ख़त्म हो चुका है। ऐसे में उनकी आगे की क्या रणनीति होगी?

वन इंडिया हिंदी के सवालों का जवाब देते हुए विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि जो ड्राइविंग सीट पर होता है। उसे ही परेशानी समझ आती है कि गाड़ी चलाने में किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सीएम नीतीश कुमार ने जो कुछ भी सोचकर इस्तीफ़ा दिया है, निश्चित तौर पर वह बिहार के विकास को देखते हुए फ़ैसला लिया है।

सरकार चलाने में कहां अवरोध आ रहा था, हमारे नेता तो अवरोधों को ज्यादा झेलते नहीं है। इसलिए उन्होंने महागठबंधन से अलग होने का फ़ैसला लिया है। उनका मक़सद साफ़ है कि बिहार का विकास करना है। नीतीश कुमार के पाला बदलने के सवाल पर राजकुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने पाला नहीं बदला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+