Bihar News: आनंद मोहन NDA में किस पद पर हैं, LJPR नेता ने पूर्व सांसद के बयान पर किया पलटवार
Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले NDA में मतभेद की खबर सामने आने लगी है। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार प्रदेश प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने पूर्व सांसद आनंद मोहन के लोजपा (र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
कुमार सौरभ सिंह ने कहा कि चिराग पासवान सिर्फ एक जाती के नहीं बिहार के 14 करोड़ बिहारियों के नेता हैं। लोजपा (र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पिछले 3 वर्षों में ये साबित कर दिया है कि वो बिहार के साथ भारत के दलितों, वंचितों के साथ सर्व समाज के नेता हैं।

बिहार को फर्स्ट और बिहारी को फर्स्ट बनाने के लिए प्रतिबद्ध मेरे नेता ने सदैव बड़ी विनम्रता के साथ समाज के सभी वर्गों की आवाज को समय समय पर बुलंद किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा, विजय सिंहा या दिलीप जायसवाल को क्या आनंद मोहन सिर्फ जाती विशेष का नेता मानते हैं, इस प्रश्न का उत्तर उन्हें देना चाहिए?
सौरभ सिंह ने आगे अपने वक्तव्य में कहा कि आनंद मोहन लंबे समय तक एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर रहे हैं। ये वो बिहार नहीं जिसमें प्रत्येक विषय को सिर्फ जाती के चश्मे से ही देखा जाता था। बिहार अब 90 के दशक का बिहार नहीं है, जहां जातिगत राजनीति के इतर उस दौर के लोगों को कुछ दिखता ही नहीं था।
आज बिहार देश के अग्रणी राज्यों में कैसे आए यही मूल विचारधारा है। ये समझना आवश्यक है कि 90 के दशक का 'MY समीकरण' को मेरे नेता ने 'MY' (महिला और युवा) में बदल दिया है। आनंद मोहन के बयान पर सौरभ ने कहा कि JDU के वरिष्ठ औऱ सम्मानित नेताओं से ये आग्रह होगा कि आनंद मोहन के इस बयान का आधिकारिक रूप से खंडन करें।
चिराग पासवान NDA में हैं या नहीं ये आनंद मोहन के अधिकार क्षेत्र के बाहर का विषय है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से सौरभ सिंह ने इस सवाल पर अपनी आपत्ति दर्ज की है। आनंद मोहन NDA में किस पद पर हैं, NDA में रह कर इस प्रकार के बयान से वह किसका फायदा कराना चाहते हैं।
ये मैं बिहार की जनता के विवेक पर छोड़ देना उचित होगा। मेरे नेता और लोजपा (र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की NDA के अंदर कद और भूमिका का सर्टिफिकेट हमें किसी से प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications