छठ घाट पर 5 महीने पहले मरे हुए बेटे को याद कर रोने लगी महिला और फिर हो गई मौत

पश्चिमी चंपारण। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बुधवार की शाम को छठ व्रती महिला की घाट पर तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दरअसल, महिला के बेटे की पांच महीने पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से महिला काफी दुखी थी। भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य देते हुए महिला ने कहा कि अबकी बार हमार सोनवा घाटे ना आईले हे छठ मैया और बेहोश हो गई। इसके बाद मौत हो गई।

west champaran woman died during chath puja

मृतक महिला की पहचान रामपुर पंचायत स्थित मलाही टोला के रहने वाले बंशीनाथ शाह की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। सीता देवी अपने परिजनों के साथ छठ करने के लिए गई थी। गांव के लोगों ने बताया कि महिला घाट पर पहुंची छठ पूजा शुरू हुआ। उसी दौरान महिला अपने बेटे को याद कर दहाड़ मारकर रोने लगी और उनकी सांस फूलने लगी। छठ कमेटी के लोग महिला को उठाकर अस्पताल ले गए। लेकिन महिला की रास्ते में मौत हो गई।

मृतक महिला के बड़े बेटे अनिरुद्ध साह ने बताया कि वे तीन भाई है। उनका सबसे छोटा भाई सुनील बाहर रोजगार की तलाश में जा रहा था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के सिसवा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना को 5 महीने बीत चुके हैं। उसने बताया कि दीपावली के दिन से ही मां बार-बार सुनील को याद कर रो रही थी और उसका नाम लेकर रोने लग रही थी।

वहीं अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के नाथपुर के बड़हारा के पास गुरुवार की सुबह डूबने से एक युवक की मौत हो गई। 25 आरडी नहर में नहाने गया युवक डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बहार निकाला तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की पहचान नाथपुर के वार्ड नंबर- 11 निवासी दिनेश पासवान के पुत्र लालू पासवान के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+