VTR Viral Video: अंडे से निकाल कर नदी में छोड़े गए घड़ियाल के 125 बच्चे, देखिए रोमांचक वीडियो
VTR Viral Video: बिहार के पश्चिम चंपारण ज़िले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अंडे से घड़ियाल के बच्चे निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकलकर बह रही गंडक नदी में, अंडे से निकाल कर घड़ियालों के 125 बच्चों को छोड़ा गया। बच्चों का अंडे से बाहर निकलने वाला वीडियो काफी रोमांचित करने वाला है।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से टापू के किनारे बच्चों ने अंडे से बाहर निकल कर आंखे खोली हैं। सभी बच्चों को हिफाज़त के साथ गंडक नदी में छोड़ दिया गया है। जानकारों की मानें तो मार्च महीने के आखिर तक नदी के पास बालू के ऊंचे टीले पर मादा घड़ियाल घोंसला बनाकर अंडे देती है।

अंडे देने के करीब दो महीने के बच्चे उससे बाहर निकलते हैं। घड़ियाल के अंडों से जब बच्चे के बाहर निकलने को पूरी तरह से तैयार हो जाते हैं, तो अंडे के अंजर से अजीब तरह की आवाज़े भी आती हैं। सुब्रत बेहरा (प्रोजेक्ट इंचार्ज, घड़ियाल संरक्षण, WTI) ने बताया कि इस साल घड़ियालों के नौ घोंसले नदी के पाए गए।
9 घोंसलों में से 8 घोंसले बिहार के पश्चिम चंपारण ज़िले में मिले हैं, जबकि कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में 1 घोंसला मिला है। उन्होंने बताया कि अंडों में जब बच्चे अपनी अवस्था पूरी कर लेते हैं, तो अंडे से बाहर आने के लिए खास आवाज़ें निकालते हैं। इस आवाज़ को 'मदर कॉल' कहते हैं।
अंडों के अंदर से बच्चों की पुकार सुनकर बजरी में दबे अंडों को मादा घड़ियाल पंजों से खोदकर निकालकर फोड़ती है। सुब्रत बेहरा ने बताया कि 30 से 40 सेमी गहरा गड्ढा खोदकर घड़ियाल एक बार में पचास से सत्तर तक अंडे देती है। अंडों से बच्चे को बाहर निकलने में 60 से 80 दिन तक वक्त लगता हैं।
Recommended Video
वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की मानें तो करीब 70 साल तक घड़ियाल की ज़िंदगी होती है। यह जीव मगरमच्छ की तरह ही होते हैं, लेकिन कुछ विशेषताओं की वजह से मगरमच्छों से अलग गिनती होती है। मगरमच्छ का मुंह चौड़ा होता है, जबकि घड़ियाल का मुंह नुकीला होता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ता है घड़ियाल के मुंह पर घड़ेनुमा शेप बनने लगता है। इसलिए इसे घड़ियाल बुलाते हैं ।












Click it and Unblock the Notifications